Home
Tariff plan

इन यूजर्स को Jio दे रहा है 4 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB फ्री डेटा और कॉलिंग

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने घोषणा की है कि वह असम (Assam) में प्रभावित यूजर्स के लिए चार दिनों के मानार्थ अनलिमिटेड बेनीफिट प्लान्स की पेशकश करेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर ने घोषणा की है कि इस पहल के तहत यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। यह रिलायंस जियो की ओर से उन यूजर्स की मदद करने के लिए यह एक पहल है जो असम में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं और पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं।

इन यूजर्स को Jio दे रहा है 4 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB फ्री डेटा और कॉलिंग

इन जगहों के यूजर्स को मिलेगा 4 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB डेली डेटा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि असम में दीमा हसाओ, कार्बी आंगलोंग ईस्ट, कार्बी आंगलोंग वेस्ट, होजई और कछार सहित जिलों में रहने वाले लोगों को टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio की तरफ से यह कॉम्प्लिमेंट्री प्लान मिलेगा जिसमें 4 दिनों के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के 1.5GB डेली डेटा और अन्य बेनिफिट्स मिलेंगे।

क्या कहा जियो ने

रिलायंस जियो ने असम में कस्टमर्स को भेजे गए एक मैसेज में कहा, "पिछले कुछ दिनों के दौरान खराब मौसम की वजह से आपकी सर्विस एक्सपीरियंस प्रभावित हुई है। इसके लिए हमने आपके नंबर पर एक कॉम्प्लिमेंट्री 4-दिवसीय अनलिमिटेड प्लान की घोषणा की है।"

इन यूजर्स को Jio दे रहा है 4 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB फ्री डेटा और कॉलिंग

कुल मिलाकर Reliance Jio की तरफ से अपने यूजर्स के लिए यह एक अच्छी पहल है जो पिछले कई दिनों से सर्विस का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन अब उन्हें 4 दिनों के लिए फ्री डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी। जियो का यह कॉम्प्लिमेंट्री प्लान ऊपर बताये गए जिलों के यूजर्स के फोन नम्बर पर अपने आप जुड़ जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Will Provide 1.5GB Data And More For 4 Days For Assam Users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X