Vi के ऐसे रिचार्ज प्लान्स, जिनमें मिलता है फ्री OTT ऐप्स का मजा
Vodafone Idea अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए नए रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है, ताकि यूजर्स को सस्ते रिचार्ज प्लान्स भी मिल सकें।
Vi के कई रिचार्ज प्लान्स फ्री कॉलिंग और डेटा ऑफर करते है। इसके साथ ही यूजर्स को कई रिचार्ज प्लान्स के साथ OTT प्लेटफॉर्म भी मिल जाते हैं, जिन पर यूजर्स अपनी पसंद के शो का मजा उठा सकते हैं। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने और अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए फ्री कॉलिंग, SMS और डेटा के साथ OTT प्लान्स भी ऑफर कर रही है।

कुछ इस तरीके के प्लान्स Vi भी अपने यूजर्स के लिए ऑफर तरता है, जिनमें OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल किया है। इन प्लान्स के रिचार्ज के साथ आप कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं Vodafone के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में, जिनमें यूजर्स को Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाता है।
Vodafone Idea के धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स
151 रुपये का रिचार्ज प्लान: कंपनी के पास Disney Plus Hotstar वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद है, जो कि आपको मात्र 151 रुपये की कीमत पर मिलता है। इसमें Vi अपने कस्टमर्स को 30 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ 30 दिनों के लिए 4GB डेटा भी ऑफर करती है।
169 रुपये का रिचार्ज प्लान: कंपनी का एक और सस्ता रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध है, जिसे आप 169 रुपये की कीमत के साथ ले सकते हैं। इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही 30 दिन के लिए 8GB डेटा भी मिलता है। इस प्लान में भी आप Disney Plus Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं।
469 रुपये का रिचार्ज प्लान: इसमें कंपनी का एक जबरदस्त प्लान भी मौजूद है, जो कि थोड़ा सा महंगा है। लेकिन इस रिचार्ज प्लान में आपको कई सारी सुविधाएं मिलती है। आप Vi के 469 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को भी देख सकते हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 2.5GB डेली डेटा और 100 SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान में भी आपको Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। यह प्लान Bing All Night बेनिफिट्स के साथ आता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है।
994 रुपये का रिचार्ज प्लान: अगर आपको लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज वाला प्लान चाहिए, तो Vi का एक दम धांसू रिचार्ज प्लान आपको 994 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा। यह प्लान 84 दिनों की लंबी बैटरी के साथ आता है। इसमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा और 100 SMS का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








