टाटा डोकोमो ने सस्ते किए 2जी और 3जी डेटा प्लान
इंटरनेट डेटा प्लान कम करने की दौड़ में टाटा डोकोमो भी शामिल हो गई है। एक जुलाई से टाटा डोकोमो अपने 2जी और 3जी मोबाइल इंटरनेट की दरों में 90 प्रतिशत तक कटौती करेगी। कटौती करने के बाद उपभोक्ताओं को 1 पैसा प्रतिकिलोबाइट चार्ज देना होगा जबकि पहले 10 पैसा प्रतिकिलोबाइट था।
टाटा डोकोमो के विपणन प्रमुख गुरिंदर सिंह संधू ने कहा यक ऑफर सभी सेगमेंट में कंपनी की दायरे और बढ़ाएगा साथ ही इससे मोबाइल उपभोक्ताओं को इंटरनेट प्रयोग करने में सहूलियत भी मिलेगी।
दरें कम करने के बाद उपभोक्ताओं को 2जी इंटरनेट के लिए 126 रुपए का रिचार्ज कराने पर 2 जीबी डेटा 30 दिनों की वैलेडिटी के साथ मिलेगा, 149 रुपए का रिचार्ज कराने पर 2.5 जीबी डेटा 30 दिनों की वैलेडिटी के साथ मिलेगा और 249 रुपए का रिचार्ज कराने पर 3 जीबी डेटा 60 दिनों की वैलेडिटी के साथ मिलेगा। जबकि 3जी डेटा के लिए 255 रुपए के रिचार्ज पर 30 दिनों की वैलेडिटी के साथ 2 जीबी डेटा मिलेगा।
Tata docomo 2g internet plan
126 रुपए के रिचार्ज पर 2जीबी डेटा 30 दिनों की वैलेडिटी
149 रुपए के रिचार्ज पर 2.5 जीबी डेटा और 30 दिनों की वैलेडिटी
249 रुपए के रिचार्ज पर 3 जीबी डेटा और 60 दिनों की वैलेडिटी
Tata docomo 3g internet plan
255 रुपए में 2जीबी 3जी डेटा 30 दिनों की वैलेडिटी के साथ
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications