कौन देता है सबसे बेस्ट 3जी इंटरनेट प्लान, जानिए यहां!
जियो के आने से पहले ही भारत में 4जी की काफी चर्चाएं थी। एयरटेल का वो 4जी एड तो आपको याद ही होगा जिसमें एयरटेल वाली लड़की किसी भी गांव, गली और कोने में जाकर मूवी डाउनलोड कर देती थी। जी वही, जिस एड से लगभर हर कोई परेशान हो गया था। 4जी की इस दौड़ में शायद हमने 3जी को अनदेखा कर दिया है, जबकि हकीकत कुछ और है।
एक ओर जहाँ जियो, एयरटेल और अन्य टेलिकॉम कंपनियां 4जी नेटवर्क पर फोकस कर रही हैं। वहीँ दूसरी ओर हकीकत ये है कि ज्यादातर इलाकों में 4जी नेटवर्क है ही नहीं। ऐसे में यूज़र्स के पास 3जी के अलवा कोई और विकल्प नहीं है।
इसके अलावा कई यूज़र्स 3जी स्पीड से संतुष्ट हैं, उन्हें 4जी नेटवर्क की जरुरत नहीं होती है। क्योंकि इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है। कुछ टेलिकॉम कंपनियां हैं जो ऐसे ही इलाकों की तरह 3जी में अटकी हुई हैं। वो अभी 4जी में नहीं आए हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ बेस्ट 3जी डाटा प्लान्स की जो बेहतरीन ऑफर पेश करते हैं।
एयरसेल
एयरसेल टेलिकॉम नेटवर्क 8 रुपए का 3जी डाटा देता है, जो कि एक ही दिन के लिए उपलब्ध है, इसमें 40 एमबी डाटा मिलता है। इसी के साथ एयरसेल कई अन्य 2जी और 3जी डाटा पैक भी देता है, जिनकी वैलिडिटी एक हफ्ते से लेकर तीन हफ़्तों और एक दिन की भी है।
अन्य डाटा प्लान
सबसे अच्छा 3जी पैक 175 रुपए का है, यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 1जीबी डाटा मिलता है। सबसे अधिक 1,697 रुपए का प्लान है जिसमें 20जीबी डाटा 28 दिनों के लिए मिलता है।
बीएसएनएल
बीएसएनएल भी काफी शानदार 3जी डाटा ऑफर करता है। बीएसएनएल का सबसे सस्ता प्लान 4 रुपए का है, जिसमें 20एमबी का 3जी डाटा मिलता है।
अन्य डाटा प्लान
198 रुपए में यूज़र्स को 1जीबी 3जी डाटा मिलता है, जो 28 दिनों के लिए होगा। सबसे अधिक प्लान 3,099 रुपए का है जिसमें 15जीबी 3जी डाटा मिलेगा और साथ ही 500 मिनट का टॉक टाइम भी मुफ्त।
टाटा डोकोमो
टाटा डोकोमो कई प्लान ऑफर करता है। डोकोमो में कई 3जी डाटा प्लान हैं, जिसमें 8 रुपए से शुरू होकर 35एमबी 3जी डाटा मिलता है। इसका सबसे महंगा प्लान 1299 रुपए का है, जिसमें अनलिमिटेड 3जी डाटा मिलता है 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए।


Click it and Unblock the Notifications







