500 रुपये से कम वाले इन Jio रिचार्ज प्लान में मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा, जानें डिटेल्स
अगर आप भी रिलायंस जियो (Jio) का सिम यूज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां, कंपनी के पास कई ऐसे रिचार्ज प्लान्स हैं, जिनमें वह अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ ऑफर कर रही है, हालांकि, यह फायदा कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लांस पर ही मिलते हैं।
अगर आपको भी सबसे कम कीमत में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ चाहिए तो जियो के इन सस्ते तीन प्लेन को आप देख सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको 500 रुपये से भी कम में आने वाले कुछ रिचार्ज प्लान की डिटेल बताएंगे। जिसे आप लेकर अनलिमिटेड डेटा का मजा ले सकते हैं।

499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- सबसे पहले बात करते हैं, 449 वाले जियो रिचार्ज प्लान की। जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ कंपनी 4G यूजर्स को 3GB डेली डाटा भी ऑफर करती है, इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे फायदे भी इस रिचार्ज प्लान में दिए जाते हैं। यह प्लान Jio TV, Jio Cloud और Jio Cinema का एक्सेस भी ऑफर करता है।
399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- अब बात करते हैं, 399 वाले जियो रिचार्ज प्लान की। इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। जिसमें 4G सब्सक्राइबर को 28 दिनों तक रोजाना 2.5GB डेली डाटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसमें भी ग्राहक को प्लान Jio TV, Jio Cloud और Jio Cinema सिनेमा ऐप्स एक्सेस मिलते हैं।

349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- सबसे आखिर में बात करते हैं, 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की। जो 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाला जियो का सबसे सस्ता 5G डेटा ऑफर करने वाला प्लान है। इसमें 2GB डेली डाटा कंपनी ग्राहकों को देती है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना SMS जैसे फायदें भी मिलते है। इसके साथ ही जियो एप्स का एक्सेस भी ग्राहक को मिलता है।
हालांकि, यहां आपको ध्यान देना होगा कि, अनलिमिटेड 5G का लाभ केवल वहीं ग्राहक ले सकते हैं, जिनके पास 5G स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा जिनके क्षेत्र में जियो की 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी। आपको बता दें, कंपनी 5G बूस्टर प्लान भी ग्राहकों को ऑफर कर रही है, जिससे रिचार्ज करने पर उन ग्राहकों को भी 5G डेटा मिलने लगता है, जिन्होंने 300 रुपए से कम में डेली डाटा प्लान रिचार्ज करवाया है।


Click it and Unblock the Notifications








