मात्र 3 रुपये में मिलेगा BSNL का ये रिचार्ज प्लान, कंपनी लेकर आई नई सुविधा
BSNL भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकारी दूर संचार कंपनी बीएसएनल अब अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आई है, जिसके लिए आपको दिन के मात्र 3 रुपये खर्च करने होंगे। आप सोच रहें होंगे कि ऐसा कैसे संभव है, तो चलिए जान लेते हैं।
आपको बता दें कि BSNL ने 797 रुपये का नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। ये 300 दिनों वाला ऐसा रिचार्ज प्लान है, जो कि आपको मात्र 797 रुपये की कीमत में मिल जाएगा। कंपनी ने इस प्लान को यूजर्स की पॉकेट को ध्यान में रखकर पेश किया है। ऐसे में इस प्लान पर यूजर्स को मात्र 3 रुपये प्रति दिन खर्च करने होंगे।

जानें BSNL के नए प्लान के बारे में
BSNL के 797 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 300 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है और फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। ध्यान दें कि इस प्लान में शुरुआत में 60 दिनों तक अनिमिलटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। यानी की आपको शुरुआती 60 दिनों तक अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा ऑफर की जाएगी। इस प्लान में आपको 2GB डेली डेटा के साथ ही रोजाना 100 SMS की सुविधा भी ऑफर होगी।
वहीं, 60 दिनों के बाद यूजर्स 300 दिनों तक अनलिमिटेड इनकमिंग वॉयस कॉल रिसीव कर सकेंगे। लेकिन उस दौरान आपको इसमें आउटगोइंग कॉल की सुविधा नहीं मिलेगी। यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो दो सिम कार्ड रखते हैं।
60 दिनों के बाद क्या मिलेगा?
इस प्लान में शुरुआत के दो महीने यानी 60 दिनों तक इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके बाद 240 दिनों तक केवल इनकमिंग कॉल प्राप्त कर सकेंगे। अपनी सर्विस को आगे बढ़ाने के लिए डेटा और कॉलिंग के लिए अलग से रिचार्ज कराना होगा।
ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि BSNL की इस सर्विस से मार्केट में पहले से मौजूद Jio, Airtel को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। अब देखना यह होगा कि बीएसएनएल अपनी इस सर्विस से कितना लाभ कमाती है।


Click it and Unblock the Notifications








