Jio का धांसू प्लान: 28 दिनों की वैलिडिटी और 12 OTT ऐप्स का मजा, कीमत मात्र इतनी!
Reliance Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई नए प्लान को एड किया है। ये सभी प्लान्स डेली की जरूरतों के हिसाब से सभी फैसिलिटीज जैसे कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट को पूरा करेंगे। लेकिन आज हम आपको Jio के ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि सभी सुविधाओं से लैस हैं।
जी हां, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और सुपरफास्ट स्पीड इंटरनेट डेटा तो मिलता है। इसके साथ ही आपको इसमें एंटरटेनमेंट का भी भरपूर तड़का मिलेगा। चलिए Jio के इस धांसू प्लान के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Jio का किफायती प्रीपेड प्लान्स
जियो के प्रीपेड पोर्टफोलियो में एक ऐसा किफायती प्लान है, जिसकी कीमत 448 रुपये हैं। इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। फायदे जानने के लिए आगे पढ़ें...।
- प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
- इसमें कुल 56GB डेटा मिलता है। यानी की डेली के हिसाब से 2GB डेटा मिलेगा।
- इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G सपोर्ट और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।
- प्लान में Sony Liv, Zee5, JioCinema Premium, Jio Tv, Sun NXT, HoiChoi जैसे 12 OTT ऐप्स का सबस्क्रिप्शन मिलता है।
कैसे मिलेगा प्लान का लाभ?
Jio के प्रीपेड प्लान का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कंपनी MyJio App के माध्यम से या फिर Jio Official Website से एक्टिवेट करना होगा। बता दें कि प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G बेनिफिट्स भी देता है।
योग्य कस्टमर्स जियो के ट्रू 5G का लाभ इसमें उठा सकते हैं। अगर आपके इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाती है, इसके बाद भी आपको 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट कनेक्शन मिलता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








