100Mbps स्पीड देगा एयरटेल, अब जियो समेत सबकी होगी छुट्टी!
रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर और सस्ते टैरिफ प्लान ने भले ही सभी का मन जीत लिया हो, लेकिन एयरटेल भी चुप नहीं है। रिलायंस जियो के काउंटर में एयरटेल ने कई शनदार प्लान पेश किए हैं। एयरटेल ही नहीं अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिशें कर रही हैं।

अब एयरटेल एक और दमदार प्लान के साथ आने की तैयारी में है। यह प्लान है पूरे 100एमबीपीएस स्पीड का। जी हां! एयरटेल जल्द ही अपने नेटवर्क में अपग्रेड करने वाला है। इस अपग्रेड के बाद यूज़र्स को 100एमबीपीएस की मैक्सिमम स्पीड मिलेगी, जबकि फिलहाल यह स्पीड केवल 16एमबीपीएस है।
स्पीड के अलावा और भी मजेदार बात यह है कि एयरटेल तीन महीनों के लिए अनलिमिटेड डाटा भी ऑफर कर रहा है। यानी कि अब यूज़र्स को मिलेगा डबल धमाका ऑफर।
बता दें कि रिलायंस जियो पहले से 31 दिसंबर तक की सभी सेवाएं मुफ्त में अपने यूज़र्स को उपलब्ध करा रहा है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
पहला स्टेप
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल से या कंप्यूटर से एयरटेल की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें। अब आप अपनी लोकेशन सेलेक्ट करें।
दूसरा स्टेप
आपके सामने कुछ प्लान दिए जाएंगे। आपको इनमें से एक प्लान चुनना होगा। आप कोई भी प्लान चुन सकते हैं लेकिन ध्यान रखें जो प्लान आप चुनें उसमें अनलिमिटेड कॉल्स का ऑफर नहीं होना चाहिए।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
तीसरा स्टेप
जब आप प्लान सेलेक्ट करेंगे, एक पॉपअप आएगा जहाँ आपको अपना एड्रेस देना होगा। जब आप अपना एड्रेस देंगे तभी आपको पता चलेगा कि यह प्लान आपके शहर में उपलब्ध है या नहीं!
चौथा स्टेप
अब आपके सेलेक्ट किए हुए प्लान के नीचे एक चेक बॉक्स आएगा। इस पर आपको क्लिक करना है और 99 रुपए के प्लान के लिए अप्लाई करना है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
पांचवां स्टेप
यहाँ पर आपको अपनी इनफार्मेशन देनी होंगी। सभी जानकारियां देने के बाद चेक आउट सेलेक्ट करें।
छठा स्टेप
जैसे ही आप सभी डिटेल्स भरेंगे आपके सामने दूसरा पेज आएगा। आपको एक ओटीपी अपने नंबर पर मिलेंगा। अब अपना नंबर इंटर करें और कन्फर्म करें।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








