कहीं भी कभी भी यहां से रिचार्ज करिए अपना फोन
मोबाइल रिचार्ज करना आजकल के दिनों काफी आसान हो गया है। अब वो दिन चले गए जब लोग फोन रिचार्ज करने के लिए रिचार्ज शॉप में लाइन लगाते थे। इतना ही नहीं अब तो घर बैठे मोबाइल के अलावा, डेटा कार्ड और डिश टीवी रिचार्ज भी किया जा सकता है। ऑनलाइन कई ऐसी वेबसाइटें हैं जो मोबाइल रिचार्ज करवाने पर कई तरह के ऑफर भी भी देती हैं।
हालाकि काफी लोगों को इंटरनेट पर पेमेंट करने में थोड़ी सी हिचकिचाहट होती है कि कहीं उनके सारे पैसे न चले जाएं रिचार्ज होगा या फिर नहीं, लेकिन दोस्तों अब ज्यादातर रिचार्ज साइटों में वॉलेट का सिस्टम आ चुका है। उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी रिचार्ज साइट से मोबाइल या फिर डेटा या डिश टीवी रिचार्ज करवाते हैं और वो रिचार्ज किसी तकनीकी कारण से नहीं होता और आपके बैंक एकाउंट से पैसे कट जाते हैं तो घबराइए मत क्योंकि 2 से 4 दिनों के अंदर आपके बैंक से कटा पैसा उसी साइट के वॉलेट में सेव हो जाएगा। जिसे बाद में आप किसी दूसरे रिचार्ज में प्रयोग कर सकते हैं।
हम आपको आज कुछ पॉपुलर ऑनलाइन रिचार्ज साइटों के बारे में बताएंगे जिनमें से कोई भी एक साइट से आप फोन, डेटा और डिश टीवी रिचार्ज कर सकते हैं। साइट कोई भी चुनिए लेकिन उसमें एकाउंट बनाते समय अपना नाम और पता सही सही डालें क्योंकि कुछ साइटें रिचार्ज करने पर फ्री कूपन भी देती है जो आपके द्वारा भरे गए पते पर ही आएगा।
recharge.oneindia.in
saholic.com/recharge
ezrecharge
fastrecharge.com
Freecharge.in
Easymobilerecharge.com
rechargeitnow.com
mobikwik.com
justrechargeit.com
paytm.com


Click it and Unblock the Notifications








