Jio के अनलिमिटेड डेटा वाले टॉप 5 रिचार्ज प्लान, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए
अगर आप भी रिलायंस जियो का सिम यूज करते हैं, और आपको ज्यादा डेटी की जरूरत रहती है, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए वर्तमान में अलग-अलग रेंज में अनलिमिटेड 5G डेटा के कई रिचार्ज प्लान एड किए हैं।
जिसके तहत कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS ऑफर करती है। तो चलिए आपको कंपनी की 5 किफायती और महंगे प्लान की डिटेल बताते हैं।

जियो का 198 रुपये का रिचार्ज प्लान- सबसे पहले बात करते हैं, 198 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की, कंपनी की 5G डेटा वाले किफायती प्लान में से एक है। इसमें ग्राहकों को टोटल 28GB डेटा मिलता है। हालांकि, इसकी अवधि मात्र 14 दिनों की होती है। डेली 2GB डेटा के अलावा इसमें 100 फ्री एसएमएस ऑफर किए जाते हैं।
जियो का 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान-जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, 2GB 4G डेटा रोजाना, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग फैसलिटी ऑफर की जाती है। इसके अलावा इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
जियो का 399रुपये वाला रिचार्ज प्लान- जियो के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर को अनलिमिटेड 5G डेटा, 2.5GB 4G डेटा रोजाना, डेली 100 SMS और 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा JioTV, JioCinema और JioCloud का मुफ़्त सब्सक्रिप्शन का भी लाभ ले सकता है।
जियो का 448 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- यह प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 56GB डेटा ऑफर किया जाता है। यानी कि, यूजर्स रोजाना 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान के साथ Sony Liv और Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 1028 रुपये वाला रिचार्ज प्लान- यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा की फैसलिटी मिलती है। इसमें यूजर टोटल 168GB डेटा का इस्तेमाल करता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं। साथ ही ग्राहकों को स्विगी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








