1 रुपए दिनभर कीजिए फेसबुक और वॉट्सऐप में चैट
यूनिनॉर ने वाट्सऐप और फेसबुक लर्वस के लिए एक नया ऑफर पेश किया है, यूनिनॉर 1 रुपए के फिक्ड प्राइज़ पर एक दिन के लिए वाट्सऐप और फेसबुक यूज़ करने का ऑफर दे रही है। इसमें यूजर अनलिमिटेड फेसबुक और वाट्स ऐप का प्रयोग कर सकता है। अगर आप हफ्तेभर एफबी और वाट्सऐप का प्रयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 5 रुपए का शुल्क देना होगा।
यानी अगर आप सिर्फ यही दो सर्विस प्रयोग करने के लिए अपने फोन में 100 रुपए से ज्यादा का इंटरनेट पैक डलवाते हैं तो अब आपको थोड़े कम पैसे खर्च करने होंगे। यूनिनॉर के नॉमिनेटेड सीईओ मोर्टेन कॉर्ल्सन सॉर्बी के मुताबिक हमरा लक्ष्य यूजरों को सस्ते से सस्ती दरों में बेहतर इंटरनेट सेवा प्रदान करना है।

कंपनी का कहना है उनके 2.8 करोड़ यूजरों में करीब 24 फीसदी यूजरों के पास इंटरनेट है जिसमें यूपी, बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के यूजर शामिल हैं। कंपनी ने गुजरात में अपने नए ऑफर को लांच करते हुए कहा अगला ऑफर गोवा और महाराष्ट्र में लांच किया जाएगा जहां पर यूनीनॉर के सबसे ज्यादा यूजर हैं जो इंटरनेट का प्रयोग करते हैं।
कंपनी के अनुसार नए इंटरनेट ऑफर की मदद से उनके एसएमएस प्लान पर बुरा असर पड़ेगा लेकिन इसकी भरपाई वे अपने नए इंटरनेट डेटा प्लान से कर लेंगे। ज्यादा इंटरनेट यूजर अपने फोन में यही दो सर्विस प्रयोग करने के लिए फुल पैक डालवाते हैं। फिलहाल ये पैक सिर्फ 2जी सर्विस पर ही काम करेगा जिससे हो सकता है कंपनी को ज्यादा से ज्यादा यूजर जोड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications








