Jio के बाद Vi ने Independence Day रिचार्ज पैक किया लॉन्च, जानें सभी प्लान और ऑफर
Jio के बाद अब Vi (Vodafone Idea) ने भी अपने ग्राहकों के लिए Independence Day 2023 (15 अगस्त) के तहत नए प्लान का ऐलान कर दिया है। कंपनी वोडाफोन आईडिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Vi App पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स को उपलब्ध कराया है। जिसके तहत कस्टमर्स Vi App पर बेस्ट डील के साथ कई अवॉर्ड भी जीतने का ऑफर दे रही है। तो आइए आगे Vi Independence Day ऑफर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Vi Independence Day Offers
इस ऑफर्स के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 199 रुपये और इससे ज्यादा के सभी अनलिमिटेड डेटा रिचार्ज पैक पर 50 GB एक्स्ट्रा डेटा देगी। यानि कि, अगर आप भी वोडाफोन आईडिया का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो दिल खोलकर डेटा यूज कर सकते हैं। वहीं 1,449 रुपये के रिचार्ज पैक पर यूजर्स को 50 रुपये और 3,099 रुपये के रिचार्ज पैक पर 75 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Spin the wheel कॉन्टेस्ट का आयोजन
इसके अलावा Vi App पर एक्सक्लूसिव 'Spin the wheel' कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कंपनी हर घंटे एक लकी विनर के नाम का घोषणा करेगी। विनर को कंपनी की तरफ से 3099 रुपये वाला रिचार्ज पैक फ्री ऑफर किया जाएगा। आपको बता दें, 3099 रुपये वाला Vi Recharge Pack एक साल की वैधता के साथ आएगा। इसके साथ ही वीआई ने 1GB या 2 GB डेटा, SonyLiv के सब्सक्रिप्शन को भी रिवॉर्ड के तौर पर देने की घोषणा की है। आपको बता दें, Vi के ये ऑफर्स और कॉन्टेस्ट एक्सक्लूसिव Vi के ऐंड्रॉयड और iOS App पर मौजूद हैं।

Jio Independence Offer
हाल ही में Jio ने भी अपने यूजर्स के लिए Independence Day रिचार्ज पैक लॉन्च किया है। जियो इंडिपेंडेंस डे ऑफर 2023 की कीमत कंपनी ने 2,999 रुपये रखा है। जो 365 दिनों की वैधता , 2.5GB रोजाना डेटा ( पूरे प्लान की वैलिडिटी के लिए 912.5GB के कुल संचित डेटा के साथ ), किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंह और रोजाना 100 SMS के साथ आ रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स को इस प्लान के तहत JioCinema, JioTV और JioCloud का भी एक्सेस मिल रहा है। इस ऑफर के तहत जियो के यूजर्स को 249 रुपये या ज्यादा के Swiggy ऑर्डर पर 100 रुपये तक का फायदा ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








