VI ने दो सस्ते प्लान किए लॉन्च , इतने दिनों की वैलिडिटी के साथ पाएं इतना सबकुछ
अगर आप भी Vodafone Idea के यूजर्स हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो नए सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। जिसमें 30 दिनों की वैधता के साथ 500MB डेटा और कई बेनिफिट्स को शामिल किया गया है। इस प्लान को लेने के लिए आपको 198 रुपये और 204 रुपये खर्च करने पड़ेगे। तो आइए आपको कंपनी के इस नए प्लान के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
198 रुपये और 204 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
सबसे पहले बात करते हैं, VI के 198 रुपये वाले प्लान के बारे में जिसमें यूजर्स को 500MB डेटा और 198 रुपये का टॉक टाइम सुविधा मिलेगी। इस नए प्लान की वैधता 30 दिनों तक की रहेगी। वहीं 204 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 500MB डेटा और 204 रुपये का टॉक टाइम ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने अपने इस प्लान को 30 दिनों की वैधता के साथ पेश किया है। आपको बता दें, 198 रुपये और 204 रुपये वाले ये प्लान मुंबई और गुजरात में उपलब्ध है।
आपको बता दें, Vi ने कुछ दिनों पहले ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और गुजरात सर्किल के लिए 232 रुपये वाला प्लान लॉ़न्च किया था। इस प्लान के तहत कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग , 4 GB डेटा दे रही है। 224 रुपये वाला प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है।

इसके अलावा आप कंपनी के 17 रुपये वाला प्लान को भी देख सकते हैं, जिसे हाल ही में पेश किया गया है। इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की है। जिसे देश भर में उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत यूजर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा यूज कर सकता है।
इसके अलावा आप Vi का 549 रुपये वाले प्लान को भी एक बार देख सकते हैं। जिसमें आपको 180 दिनों की वैधता के साथ 1 GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसे/सेकेंड की दर से शुल्क लिया जाएगा। हालांकि इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलाना SMS को भी इस प्लान में मिल नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








