Home
Tariff plan

अब रात से लेकर दोपहर तक चलाएं अनलिमिटेड डेटा!, Vi के इस नए ऑफर में मिलेंगे ढेरों लाभ

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए एक नया और धांसू सुपर हीरो प्लान लॉन्च किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी पहले से ही आधे दिन का प्लान दे रही है, जो कि सुबह 6 बजे तक फ्री अनलिमिटेड नाइट डेटा देते हैं।

इसी तर्ज पर कंपनी ने यूजर्स के लिए रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का प्लान पेश किया है। यानी की अब यूजर्स रात से लेकर दोपहर तक अनलिमिटेड डेटा का लाभ ले सकेंगे। चलिए इस प्लान की कीमत और फायदों के बारे में जान लेते हैं।

Vi ने लॉन्च किया नया सुपर हीरो प्लान

Vi के नए प्लान की कीमत

Vi का नया सुपर हीरो प्लान ऑटोमेटिकली महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा में 2GB पर-डे या फिर अधिक डेली डेटा वाले रिचार्ज पैक के साथ उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 365 रुपये से शुरू होगी।

Vi के नए सुपर हीरो प्लान के फायदे

इस प्लान के साथ यूजर्स को वीकेंड रोलओवर की सुविधा मिलेगी, जिसकी मदद से यूजर्स पूरे हफ्ते इस्तेमाल नहीं हुए डेटा को आगे बढ़ा सकते हैं और उसका यूज वीकेंड के टाइम पर कर सकते हैं।

ये प्लान आपको डेटा डिलाइट की सुविधा भी देगा, जिससे आप महीने में दो बार Vi ऐप के माध्यम से या 121249 डायल करके बिना किसी एक्स्ट्रा पेमेंट के 2GB तक अतिरिक्त डेटा का लाभ ले सकेंगे।

Vi के 365 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलेगा और पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 56GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की मदद से यूजर्स रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का लुत्फ उठा सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vi has introduced an unlimited data plan for users from 12 midnight to 12 noon. That is, now users will be able to avail unlimited data from night to afternoon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X