Home
Tariff plan

वोडाफोन आइडिया: Vi ने लॉन्च किया 267 रुपए का प्लान, देगा Jio-Airtel के प्लान्स को टक्कर

वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने 267 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह टेलीकॉम ऑपरेटर का एक और डेटा बल्क पैक है। इस प्लान में भी यूजर्स को बिना लिमिट के कुल 25GB डेटा मिलता है। मतलब आप जितना चाहें उतना डेली इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते है। आइये Vi के इस प्लान की जियो और एयरटेल के प्लान से तुलना करते हैं, और जानते है कि कौन सबसे अच्छा प्लान डेटा है। और अब यह Jio और Airtel को टक्कर दे सकता हैं।

वोडाफोन आइडिया: Vi ने लॉन्च किया 267 रुपए का प्लान, देगा Jio-Airtel के प्लान्स को टक्कर

Vi (वोडाफोन आइडिया) का 267 रुपये का प्रीपेड प्लान

इस रिचार्ज प्लान के साथ, वीआई कुल 25GB का डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है और साथ ही डेली 100 SMS भी देती है। इस प्लान की वैलिडीटी 30 दिनों की है। इन सब के अलावा यूजर्स को वीआई मूवीज और टीवी एप का भी एक्सेस मिलता है।

Vi vs Jio: वीआई 267 प्रीपेड प्लान बनाम जियो 247 रुपये जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Reliance Jio ने अभी हाल ही में 247 रुपये का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था, जो बिना किसी डेली डेटा लिमिट के साथ आता है। वीआई (वोडाफोन आइडिया) के 267 रुपये के प्रीपेड पैक के समान, यह भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस और कुल 25GB डेटा देता है। ग्राहकों को कंपनी के ऐप्स जैसे JioTV, JioCinema, और भी बहुत कुछ फ्री में मिलते है। इसकी वैलिडीटी भी 30 दिनों की है।

Vi vs Airtel: वीआई 267 रुपए का प्रीपेड प्लान बनाम एयरटेल 299 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज प्लान

वहीं एयरटेल की बात करें तो यह दोनों टेलीकॉम ऑपरेटरों की तुलना में थोड़ा महंगा प्लान ऑफर कर रहा है। एयरटेल में 299 रुपये का प्लान आता है। जिसमें Jio और Vi के प्रीपेड प्लान की तुलना में आपको 5GB एक्सट्रा डेटा मतलब कुल 30GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। और इस प्लान की यह 30 दिनों की वैलिडीटी भी 30 दिनों की है।

इस प्रकार जियो के बाद लगभग सभी बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर ने बिना डेली लिमिट डेटा पैक को लॉन्च किया है। हालांकि Jio सबसे सस्ता प्लान ऑफर करता है, लेकिन एयरटेल रुपए भले ही ज्यादा ले रहा है लेकिन 5जीबी का एक्सट्रा डेटा भी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vi (Vodafone Idea) has launched a prepaid recharge plan of Rs 267. This is another data bulk pack from the telecom operator.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X