Home
Tariff plan

मोबाइल चोरी या गुम होने का झंझट खत्म; Vi ने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया हैंडसेट इंश्योरेंस

भारत में स्मार्टफोन अब सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़रूरत बन चुका है। ऐसे में फोन का चोरी होना या कहीं खो जाना किसी भी यूजर के लिए बड़ा झटका हो सकता है, खासकर तब जब नया फोन खरीदने में 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च आ जाए।

इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया और बेहद काम का ऑफर पेश किया है। कंपनी ने हैंडसेट चोरी और गुम होने की स्थिति को कवर करने वाला इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है, जो सीधे प्रीपेड रिचार्ज के साथ बंडल होकर आता है।

 Vi ने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया हैंडसेट इंश्योरेंस

अलग से इंश्योरेंस खरीदने की झंझट खत्म

Vi का यह नया कदम इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर स्मार्टफोन इंश्योरेंस सिर्फ स्क्रीन डैमेज या हार्डवेयर खराबी तक सीमित होते हैं। चोरी और फोन खोने जैसी स्थितियां इनमें शामिल नहीं होती है।

Vi ने इस कमी को दूर करते हुए ऐसा इंश्योरेंस पेश किया है, जिसमें यूज़र को अलग से कोई पॉलिसी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस एक तय प्रीपेड रिचार्ज और उसी के साथ इंश्योरेंस कवर अपने आप एक्टिव हो जाएगा।

क्यों जरूरी हो गया है ऐसा इंश्योरेंस?

Vi ने इंडस्ट्री डेटा का हवाला देते हुए बताया कि मई 2025 में प्रकाशित MoSPI (Ministry of Statistics and Programme Implementation) की रिपोर्ट के अनुसार भारत के करीब 85.5 प्रतिशत घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन मौजूद है।

वहीं, हैंडसेट इंश्योरेंस मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2025 तक यह बाजार 2.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है और इसमें करीब 14 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ देखने को मिलेगी।

ऐसे में अगर कोई मिड-रेंज स्मार्टफोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो नया फोन खरीदना आम यूज़र के बजट पर सीधा असर डालता है।

कितना मिलेगा इंश्योरेंस कवर?

Vi के इस ऑफर में यूजर्स को हैंडसेट चोरी या गुम होने की स्थिति में 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। यह कवर Android और iOS दोनों डिवाइसेज़ पर लागू है, यानी iPhone यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

डिजिटल-फर्स्ट क्लेम प्रोसेस

कंपनी ने क्लेम प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल रखा है। Vi अपने मौजूदा कस्टमर डेटा का इस्तेमाल कर डॉक्यूमेंटेशन को कम करने का दावा कर रही है, जिससे क्लेम सेटलमेंट तेज और आसान हो सके। यानी लंबी-चौड़ी कागजी प्रक्रिया से राहत।

रिचार्ज प्लान्स और वैलिडिटी

Vi ने इस इंश्योरेंस को तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ पेश किया है।

₹61 रिचार्ज: 2GB डेटा, 15 दिन की वैलिडिटी और 30 दिन का इंश्योरेंस कवर

₹201 रिचार्ज: 10GB डेटा, 30 दिन की वैलिडिटी और 180 दिन का इंश्योरेंस कवर

₹251 रिचार्ज: 10GB डेटा, 30 दिन की वैलिडिटी और पूरे 365 दिन का इंश्योरेंस कवर

किसे मिलेगा फायदा?

यह ऑफर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो महंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं लेकिन अलग से इंश्योरेंस लेने से बचते हैं। कम कीमत वाले रिचार्ज के साथ फोन सुरक्षा मिलना Vi की इस पेशकश को बाकी टेलीकॉम कंपनियों से अलग बनाता है।

कुल मिलाकर, Vi का यह कदम प्रीपेड सेगमेंट में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है, जहां सिर्फ डेटा और कॉल नहीं, बल्कि स्मार्टफोन की सुरक्षा भी रिचार्ज का हिस्सा बनती जा रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vi Launches Handset Theft and Loss Insurance Bundled With Prepaid Recharges in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X