Vi ने Amazon प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ प्लान किया लॉन्च
Vodafone Idea ने शुक्रवार को प्रीपेड यूजर्स के लिए Amazon Prime Video सालाना मेंबरशिप के साथ बंडल किया गया अपना 3,199 रुपये का सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह वीआई प्रीपेड ग्राहकों को बिना किसी ज्यादा सदस्यता शुल्क के अपने पसंदीदा शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की अनुमति देता है। नए पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB दैनिक डेटा शामिल हैं। यह रिचार्ज प्लान हर दिन 100 SMS प्रोवाइट करता है।

Vi की वेबसाइट के मुताबिक, नया 3,199 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल के साथ कुल 730GB डेटा तक पहुंच प्रोवाइट करता है। यह प्लान 365 दिनों के लिए वैलिडिटी है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS मिलते हैं। टेलीकॉम ऑपरेटर के मुताबिक यह प्लान हर दिन 2GB डेटा ऑफर करता है।
अनलिमिटेड फ्री डेटा
नया प्लान रात 12:00 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड फ्री डेटा भी प्रोवाइट करता है। वीकेंड डेटा रोलओवर फीचर के साथ, प्रीपेड ग्राहक हफ्ते के दौरान अपने अप्रयुक्त डेटा को सप्ताहांत तक आगे बढ़ा सकते हैं।
Vi लेटेस्ट रिचार्ज प्लान के साथ वीआई मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन भी प्रोवाइट करता है, जिसमें आज तक, एबीपी, डिस्कवरी के साथ 200 से ज्यादा टीवी चैनलों के साथ 5,000 से अधिक फिल्मों और शो तक पहुंच प्रदान करने का दावा किया गया है।
Vi ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ा
Vi के प्रतिद्वंद्वी Reliance Jio और Bharti Airtel ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ समान सालाना प्रीपेड प्लान पेश करते हैं। Jio के सालाना रिचार्ज प्लान की कीमत 4,498 रुपये है और यह प्राइम वीडियो मोबाइल, डिज्नी+ हॉटस्टार, SonyLiv और Zee5 के साथ कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच प्रोवाइट करता है। एयरटेल के पास 3,359 रुपये की कीमत वाला एक साल का प्लान है जिसमें डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल और विंक म्यूजिक की एक साल की फ्री मेंबरशिप शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








