Home
Tariff plan

वोडाफोन-आइडिया अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत में करेगी बढ़ोतरी

साल 2019 में एजीआर भुगतान पर आए फैसले के बाद सभी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ को बढ़ा दिया था। ये कदम कंपनियों ने इंडस्ट्री को घाटे से उबारने के लिए किया था। सबसे पहले वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ की कीमतें बढ़ाई थी। वहीं, अब एक बार फिर से टेलिकॉम नेटवर्क वीआई (वोडाफोन-आइडिया) अपनी प्रीपेड टैरिफ की कीमत बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। सिर्फ वीआई ही नहीं बल्कि एयरटेल की तरफ से भी ऐसा बयान सामने आ चुका है।

वोडाफोन-आइडिया अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत में करेगी बढ़ोतरी

महंगे हो रहे हैं वीआई के टैरिफ प्लान्स

वोडाफोन-आइडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंदर टक्कर ने कहा है कि टैरिफ की दरें बढ़ाने के मुद्दे पर पहला कदम उठाने में वह हिचकिचाएगी नहीं। बता दें कि फिलहाल, जियो के लगभग 400 मिलियन यूज़र्स है। इसी के साथ कंपनी टेलिकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है।

जियो को फोकस जहां अपने साथ और भी यूज़र्स जोड़ने का है। वहीं एयरटेल ARPU और राजस्व बढ़ाने पर फोकस कर रही है। ऐसे में अपने टैरिफ प्लान्स में बदलाव करके वीआई भी कोई रणनीति बना सकती है।

अगले छह महीने में कीमतें बढ़ाई जाएंगी

टक्कर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुछ भी उद्योग को दरें बढ़ाने से रोक सकता है, जबकि न्यूनतम दरें तय करने को लेकर चर्चा चल रही है। यह पहले भी हो चुका है और मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि यह दोबारा नहीं हो सकता।

याद दिला दें कि कुछ समय पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि टेलिकॉम इंडस्ट्री एक बार फिर से 12 से 18 महीनों के भीतर अपने टैरिफ की कीमतों में इजाफा कर सकती है। मार्केट में कंपनियों की स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए अगले छह महीने में कीमतें बढ़ाई जाएंगी। खैर, कीमतों में कितना उछाल आएगा इसके बार में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

 
Best Mobiles in India

English summary
After the decision on AGR payment in 2019, all the telecom companies had increased their tariffs. These steps were taken by companies to rescue the industry from losses. Vodafone-Idea first raised the prices of its tariffs. At the same time, now once again the telecom network Vi (Vodafone-Idea) is planning to increase the price of its prepaid tariff.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X