Home
Tariff plan

वोडाफोन आइडिया अब देगा इस प्रीपेड प्लान में 2GB की जगह डेली 4GB डेटा, और भी मिलेंगे बेनिफिट्स

Vodafone Idea (Vi) जो अपनी वित्तीय स्थिति के कारण पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में बनी हुई है। हालाँकि, यदि आप Vodafone Idea के ग्राहक हैं, तो आपके पास इंटरनेट डेटा का फायदा उठाने का अच्छा मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क पर ग्राहकों को बनाए रखने के लिए बहुत सारा फ्री डेटा दे रही है ताकि यूजर्स बने रहे। याद दिला दें कि वोडाफोन आइडिया एकमात्र ऐसी कंपनी है जो वर्तमान में अपने ग्राहकों को पूरी रात बिंज और वीकेंड डेटा रोलओवर ऑप्शन दे रही है।

वोडाफोन आइडिया अब देगा इस प्रीपेड प्लान में 2GB की जगह डेली 4GB डेटा, और भी मिलेंगे बेनिफिट्स

हालांकि सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio भी यह सुविधा नहीं दे रही है और न ही भारती एयरटेल। साथ ही वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में एक और कदम उठाया है और अपने सबसे लोकप्रिय 449 रुपये के प्रीपेड प्लान पर डबल डेटा और ZEE5 सब्सक्रिप्शन देना भी शुरू कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया का 449 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में वीआई के कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते है। जबकि पहले इस प्लान में 2GB डेली हाई स्पीड इंटरनेट मिलता था लेकिन अभी कंपनी ने फैसला किया है कि डेली 4GB डेटा दिया जाए। इस कारण अब यूजर्स को प्रतिदिन 4GB डेटा मिलेगा।

इसके अलावा,वीआई अपने यूजर्स को बिंज ऑल-नाइट ऑफर देती है जिसमें यूजर्स रात में अनलिमिटेड फ्री में डेटा का इस्तेमाल कर सकते है। इतना ही नहीं, वीकेंड डेटा रोलओवर भी मिलता है यानि कि सब्सक्राइबर इस सप्ताह का उपयोग करने के लिए पिछले सप्ताह के अपने बचे हुए डेटा का उपयोग कर सकते हैं। इस प्लान में कुल 56 दिनों की वैलिडिटी के लिए 224GB डेटा मिलता।

वीआई के इस प्लान में मिल रहा है ZEE5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

ऊपर बताये गए बेनिफिट्स के अलावा भी वोडाफोन आइडिया अपने इस प्रीपेड प्लान में कई बेनिफिट दे रहा है। इसमें अभी ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। यह बेनिफिट कंपनी ने हाल ही में जोड़ा है। इससे पहले ZEE5 का यह लाभ Vodafone Idea के अन्य प्लान जैसे 699 रुपये के प्रीपेड प्लान में आता था। साथ ही वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी अब ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैलिडिटी पूरे एक साल की दी गयी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea recently took another step and started offering double data and a ZEE5 subscription on its most popular Rs 449 prepaid plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X