Voda ने पेश किया नया पोस्टपेड प्लान, यूजर्स को होगा 11,498 रुपए का फायदा
पिछले कुछ सालों में भारतीय टेलिकॉम जगत ने काफी तरक्की की है। जियो कंपनी ने काफी सारे नए और सस्ते प्रीडेप प्लान पेश करके सभी यूजर्स को खुश किया है। इस वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपने-अपने यूजर्स को खुश करने के लिए लगातार प्लान लॉन्च करने की कोशिश की है। वोडाफोन कंपनी ने इसी क्रम में अपना एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 11,498 रुपए का फायदा होगा।

टेलिकॉम टॉक के अनुसार वोडाफोन के इस नए प्लान के नाम RED iPhone Forever है। यह एक पोस्टपेड प्लान है और इसकी कीमत 649 रुपए प्रति माह है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग मिलेगी। आपको बता दें कि यह अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग बिना किसी FUP लिमिट के मिलेगी। इसके साथ इस प्लान में अनलिमिटेड रोमिंग भी मिल रही है। इस प्लान में डेटा बेनिफिट की बात करें तो इसमें हर महीने यूजर्स को 90जीबी 2G/3G/4G इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 200 जीबी तक रोलओवर इंटरनेट डेटा का भी फायदा मिलेगा।
इस प्लान में वोडाफोन ने कुछ अन्य सुविधाएं भी देने का फैसला किया है। इसमें यूजर्स को 12 महीने यानि कि पूरे एक साल के लिए वोडाफोन प्ले सबस्क्रिप्शन भी जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स एक साल तक की फ्री अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। इन सबसे अलावा इस प्लान और इससे अधिक कीमत वाले प्लान में एक खास किस्म का ऑफर भी पेश किया गया है।
इस ऑफर का नाम iPhoneForever है। इस ऑफर की खासियत है कि इससे आपके आईफोन के डैमेज होने पर आने वाली टेंशन कम हो जाएगी। अगर यूजर्स के पास आईफोन है और उसका डिस्प्ले गिरने या किसी वजह से टूट जाता है, जिसे ठीक कराने में 15,000 से ज्यादा खर्च आता है। ऐसे में यूजर्स सिर्फ 2,000 रुपए खर्च करके ही अपने आईफोन की डिस्प्ले बदलवा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








