Voda के इस नए Idea से यूजर्स को होगा 2,400 रुपए का फायदा
भारत के टेलिकॉम सेक्टर में काफी बड़ी प्राइस वॉर चल रही है, जो रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि इस प्राइस वॉर से यूजर्स को काफी फायदा भी पहुंच रहा है। सभी टेलिकॉम कंंपनियां एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान्स को पेश कर रही है, जिससे वह दूसरे को टक्कर दे सकें।

इस वॉर के चलते वोडाफोन आइडिया ने भी यूजर्स को फायदा देने के लिए एक योजना बनाई है। जिसके चलते यूजर्स को डिस्काउंट दिया जाएगा। बता दें, वोडाफोन आइडिया अपने पोस्टपेड यूजर्स को 2,400 रुपये का लाभ पहुंचा रही है। इस लाभ के चलते यूजर्स को 2,400 रुपये का बेनिफिट 12 महीने के दौरान दिया जाएगा। साथ ही साथ पोस्टपेड यूजर्स को अपने बिल में 200 रुपये ऑफ दिया जाएगा।
क्या है वोडाफोन आइडिया की योजना
वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में सिटीबैंक के साथ पार्टनरशिप की है। जिसके चलते यूजर्स को फायदा दिया जाएगा। बता दें, यूजर्स को 2,400 रुपये का बेनिफिट लेने के लिए सिटीबैंक के नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। साथ ही साथ इस बेनिफिट का लाभ तभी पाया जा सकता है। जब यूजर्स के पास वोडाफोन रेड और आइडिया का निरवाना पोस्टपेड प्लान होगा। बता दें, वोडाफोन का रेड प्लान 299 रुपये से शुरू होता है।
वहीं, निरवाना प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है। यूजर्स को सिटी कार्ड अप्लाई होने के 60 दिनों के अंदर 4,000 रुपये खर्च करना जरुरी होगा। जिसके बाद ही तभी उन्हें हर महीने पोस्टपेड बिल में 200 रुपये का ऑफ दिया जाएगा।अगर यूजर्स इस लाभ का फायदा उठाना चाहते हैं को वह My Vodafone और My Idea app के जरिए सिटी क्रेडिट कार्ड के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








