Vodafone ने अपने इन दो प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव, कम कीमत में बहुत सारा फायदा
वोडाफोन ने अपने दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। इनमें से एक प्लान 129 रुपए का है और दूसरा प्लान 199 रुपए का है। इन दोनों की वैधता को कंपनी ने अब पहले से बढ़ा दिया है। 129 रुपए के प्लान में यूज़र्स को पहले 14 दिनों की वैधता मिलती थी लेकिन अब वोडाफोन कंपनी ने इस प्लान की वैधता को बढ़ाकर 24 दिनों का कर दिया है।

129 रुपए के प्लान में बदलाव और बेनिफिट्स
आपको बता दें कि वोडाफोन कंपनी ने अपने 129 रुपए के प्लान को पहले 28 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया था लेकिन बाद में इस प्लान की वैधता को घटाकर 14 दिनों का कर दिया था। अब एक बार फिर कंपनी ने इस प्लान की वैधता को बढ़ाते हुए 24 दिनों का कर दिया है।
वोडाफोन के 129 रुपए वाले इस प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ-साथ यूज़र्स को इस प्लान में 2 जीबी का हाई-स्पीड डेटा और 300 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं।
इस प्लान में यूज़र्स को वोडाफोन प्ले की भी सुविधा मिलती है, जो आमतौर पर 499 रुपए वाले वोडाफोन प्रीपेड प्लान में दिया जाता है। इसके अलावा इस 129 रुपए वाले प्लान में यूज़र्स को Zee5 सब्सक्रिप्शन की भी सुविधा मिलती है, जो आमतौर पर वोडाफोन के 999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान के साथ दिया जाता है।
199 रुपए के प्लान में बदलाव और बेनिफिट्स
इसके अलावा वोडाफोन कंपनी ने इसी तरह अपने 199 रुपए की प्लान की वैधता को भी बढ़ाया है। इस प्लान में यूज़र्स को पहले 21 दिनों की वैधता मिलती थी लेकिन अब इस प्लान में भी यूज़र्स को 24 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्रीपेड पैक को वोडाफोन ने सितंबर 2019 में लॉन्च किया था।
इस प्लान में भी यूज़र्स अनलिमिटेड नेशनल और लोकल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ-साथ इस प्लान में रोज 1 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इन चीजों के अलावा इस प्लान में भी 129 रुपए वाले प्लान की तरह वोडाफोन प्ले और Zee5 सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलता है।
आपको बता दें कि वोडाफोन के इन दोनों प्रीपेड प्लान में हुए बदलाव का फायदा आइडिया के यूज़र्स भी उठा पाएंगे क्योंकि वोडाफोन और आइडिया कंपनी ने मिलकर अपनी सुविधाएं देने का फैसला लिया था।


Click it and Unblock the Notifications








