वोडाफोन धमाका : अब 10 जीबी रिचार्ज पर 20 जीबी डाटा, कीमत वही
वोडाफोन ने अपना नया डाटा ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर का नाम है डबल डाटा ऑफर, और यह यूज़र्स को देता है डबल डाटा।
रिलायंस जियो के द्वारा शुरू की गई डाटा वॉर अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहाँ जियो का वेलकम ऑफर अभी पूरा ही होने वाला है, वहीं अन्य कंपनियां और भी सतर्क हो चुकी हैं। सभी कंपनियां सस्ते डाटा ऑफर, कॉल ऑफर व अन्य आकर्षक पेश कर रही हैं।

इसी दौड़ में अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए वोडाफोन ने भी एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है, जो कि यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद है। इस ऑफ़र के तहत वोडाफोन अपने सभी डाटा पैक पर डबल डाटा ऑफर कर रहा है। यानी कि यदि आप 1जीबी डाटा पैक लेंगे तो आपको 2जीबी डाटा मिलेगा।
वोडाफोन ने यह ऑफर अपने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पेश किया है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर 4जी यूज़र्स के लिए ही है। चलिए आपको बताते हैं इस ऑफर से जुड़ी अन्य खास बातें।
डबल डाटा का फायदा
जैसा कि इस ऑफर को नाम दिया है डबल डाटा ऑफ़र, ठीक उसी तरह यह यूज़र्स को डबल डाटा का ऑफर देता है। जिसमें यूज़र्स को 1जीबी का रिचार्ज कराने पर 2जीबी डाटा, और 10जीबी डाटा रिचार्ज कराने पर 20जीबी डाटा मिलेगा। है न, डबल धमाका।
255 रुपए से अधिक का हो रिचार्ज
यूज़र्स को इस ऑफर को पाने के लिए एक बात जो ध्यान में रखनी होगी वह है, कि आपके रिचार्ज पैक का शुल्क 255 रुपए से अधिक होना चाहिए। वोडाफोन के 4जी डाटा पैक की शुरुआत 255 रुपए से होती है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
28 दिनों की वैलिडिटी
डाटा पैक रिचार्ज के साथ जो डाटा आपको अतिरिक्त मिलेगा उसे आप समान वैलिडिटी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई वैलिडिटी नहीं है। यानी कि आपको 28 दिनों कि वैलिडिटी मिलेगी।
4जी प्रीपेड यूज़र्स के लिए
वोडाफोन के इस खास डबल डाटा ऑफर में ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि यह केवल 4जी प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। यानी कि पोस्टपेड यूज़र्स को इसका लाभ नहीं मिलेगा। यदि आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आपका वोडाफोन नंबर 4जी और प्रीपेड होना चाहिए।
ये हैं डाटा रिचार्ज पैक
वोडाफोन के 4जी डाटा पैक कुछ इस प्रकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications







