Home
Tariff plan

ये है वोडाफोन आइडिया का सबसे किफायती प्लान जिसमें मिलता है डेली 1GB डेटा

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea (Vi) यूजर्स को कई प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। ये प्रीपेड प्लान विभिन्न वैलिडिटी, बेनिफिट्स और एक्स्ट्रा ऑफर्स के साथ आते हैं। आज, हम वीआई के एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें किफायती दामों में डेली 1GB का डेटा मिलता हैं।

ये है वोडाफोन आइडिया का सबसे किफायती प्लान जिसमें मिलता है डेली 1GB डेटा

वोडाफोन आइडिया का 1GB डेली डेटा वाला प्रीपेड प्लान

हम जिस प्लान के बारे में बात कर रहे हैं वह 199 रुपये में आता है। 200 रुपये से कम का यह प्रीपेड प्लान वीआई मूवीज और टीवी के अलावा ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनिफिट के साथ आता है। हालाँकि, आपको ध्यान देना होगा कि इसकी वैलिडिटी केवल 24 दिनों की है।

चूंकि यह प्लान डेली 1GB डेटा प्रदान करता है और 24 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है, इसलिए यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलेगा। वोडाफोन आइडिया का यह प्लान सही मायने में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस / दिन के साथ आता है। यूजर्स को दी जाने वाली वीआई मूवीज और टीवी बेसिक सब्सक्रिप्शन उन्हें लाइव टीवी, समाचार, फिल्मों और ओरिजनल शो का आनंद लेने देगी।

अब Vi भी अपने यूजर्स को सीधे अपने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से वीआई मूवीज और टीवी तक एक्सेस का परमिशन देता है। हालांकि इस प्लान के साथ कोई अन्य बेनिफिट नहीं दिया गया है।

ध्यान रहे कि वीआई भी यही प्लान 28 दिनों के लिए ऑफर करता है। लेकिन 28 दिनों के प्लान के साथ, यूजर्स को 20 रुपये अधिक का भुगतान करना पड़ता है जिससे प्लान की कुल कीमत 219 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, यदि यूजर्स टेल्को की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन से 219 रुपये के प्लान को सब्सक्राइब करते हैं, तो वोडाफोन आइडिया 2GB बोनस डेटा भी ऑफर करता है।

219 रुपये का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। साथ ही फ्री वीआई मूवीज और टीवी बेसिक बेनिफिट भी मिलता हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea affordable plan with daily 1GB Data
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X