Home
Tariff plan

Vodafone Idea और Jio यूजर्स को तगड़ा झटका, बंद किये ये प्रीपेड प्लान्स

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने दो सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स को फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ बंद कर दिया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने हाल ही में भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के साथ अपने प्रीपेड और डेटा ऐड-ऑन प्लान में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा Reliance Jio ने भी एक प्लान को बंद कर दिया है। तो आइये इसके बारे में जानते है विस्तार से।

Vodafone Idea और Jio यूजर्स को तगड़ा झटका, बंद किये ये प्रीपेड प्लान्स

वीआई (Vi) ने 601 रुपये और 701 रुपये के प्रीपेड प्लान को बंद कर दिए हैं, जो 1 साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आते थे। लेकिन अब वोडाफोन आइडिया के यूजर्स इन प्लान्स को सब्सक्राइब नहीं कर पाएंगे।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का 601 रुपये का प्रीपेड प्लान

601 रुपये के प्रीपेड प्लान में वीआई के यूजर्स को ने 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 75GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस बेनीफिट मिलते थे।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का 701 रुपये का प्रीपेड प्लान

वहीं 701 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते थे।

साथ ही इन प्लान्स में Disney+ Hotstar मोबाइल एडिशन का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा था। वीआई (Vi) ने इन दोनों प्लान्स को ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है।

Reliance Jio ने भी बंद किया 1 रुपये का प्रीपेड प्लान

भारतीय टेलीकॉम मार्केट में सबसे सस्ता प्लान 1 रुपये का था जिसे रिलायंस जियो ने लॉन्च किया था और अब उसको बंद कर दिया गया है। इस प्लान में जियो यूजर्स को 1 दिन के लिए 10MB का डेटा मिलता था।

वहीं अगर वोडाफोन आइडिया के वर्तमान डिज्नी+ हॉटस्टार के प्लान्स की बात करें तो 501, 901 रुपये और 3099 रुपये के तीन प्लान फ्री Disney+ Hotstar के साथ आते हैं।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का 501 रुपये का प्रीपेड प्लान

501 रुपये के प्लान के तहत, वीआई 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 100GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन प्रदान करता है। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को 48GB एक्स्ट्रा डेटा, 12 AM से 6 AM तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवीज और टीवी का अनलिमिटेड और फ्री एक्सेस और भी बहुत कुछ मिलता है।

Vodafone Idea (Vi) का 901 रुपये का प्रीपेड प्लान

901 रुपये का प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ 300GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन प्रदान करता है।

वोडाफोन आइडिया का 3099 रुपये का प्रीपेड प्लान

3099 रुपये के प्रीपेड प्लान में प्रति दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एक साल की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं।

वहीं आपको याद दिला दें कि रिलायंस जियो ने भी हाल ही में 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये और 2,499 रुपये के प्लान को फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ हटा दिया था।

तो दूसरी ओर एयरटेल (Airtel) ने 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान्स को बंद किया था जिसमें सभी में फ्री Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता था। यानि सभी टेलिकॉम कंपनियों ने कई सारे डिज्नी+ हॉटस्टार के प्लान्स को बंद कर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea and Reliance Jio Discontinued these prepaid plans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X