Vodafone Idea के इस प्रीपेड प्लान से कोई नहीं ले सकता टक्कर, डेली मिलता है 4GB डेटा
Vodafone Idea (वोडाफोन आइडिया) अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान ऑफर करता है जिसमें आप डेली 1GB से लेकर 4GB तक के डेटा वाला प्लान चुन सकते हैं। वीआई (Vi) जो रिलायंस जियो और एयरटेल की तुलना में कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी देता हैं इस कारण इनके प्रीपेड प्लान्स बहुत पसंद किए जाते हैं।

खैर आज हम आपको एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो कोई अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं देता हैं। जी हाँ, न तो Airtel के पास ऐसा प्लान है और न ही Reliance Jio के पास। तो आइये एक नजर डालते हैं इस प्लान पर।
Vodafone Idea के इस प्रीपेड प्लान के Jio-Airtel हैं फेल
दरअसल हम बात कर रहे हैं वीआई यानी वोडाफोन आइडिया के डेली 4GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा प्लान की। ऐसा प्लान आपको सिर्फ Vodafone Idea में ही मिल सकता है।
वोडाफोन आइडिया का यह प्लान 475 रुपए में आता है। वीआई के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 4GB का हाई स्पीड मोबाइल डेटा मिलता है। इसके अलावा आपको इसमें किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोल ओवर, Vi मूवीज एंड TV और डेटा डिलाइट जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। इसमें बिंज ऑल नाइट में आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के अनलिमिटेड इंटरनेट चला सकते है। जबकि डेटा डिलाइट में आप 2GB डेटा को बैकअप कर सकते हैं जो आपने इस्तेमाल नहीं किया है।
Vodafone Idea, Reliance Jio और Airtel में यह एकमात्र ऐसा प्रीपेड प्लान हैं जिसमें यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड 4GB डेटा मिलता हैं। हालांकि 3GB वाले कई प्लान्स उपलब्ध हैं।

वोडाफोन आइडिया के इस प्लान को आप उनके ऐप या वेबसाइट के माध्यम से या फिर किसी पेमेंट ऐप के माध्यम से भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
आप यदि वोडाफोन आइडिया के अन्य प्लान्स के आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं और Telecom से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








