Vi Prepaid Plan: वोडाफोन आइडिया ने बंद किया यह रिचार्ज प्लान
पिछले महीने, एयरटेल ने अपने एंट्री लेवल के 49 रुपये के प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया था। इस प्रकार Airtel के प्लान अब 79 रुपये से शुरू होते हैं और उसमें 64 रुपये टॉकटाइम के साथ 200MB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती हैं। लेकिन अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी एक बड़ा फैसला लिया है।

वोडाफोन आइडिया ने भी बंद किया 49 रुपए का प्लान
वोडाफोन आइडिया यानि वीआई ने एयरटेल का अनुसरण करते हुए अपने 49 रुपये के प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। हालांकि वीआई की 49 रुपये का एंट्री-लेवल प्लान अभी भी महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश सहित कुछ राज्यों में एक्टिव है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक टेल्को की ओर से टैरिफ हाइक के बारे में कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आयी है।
गौरतलब हो कि वीआई के 49 रुपये के प्रीपेड प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी और 38 रुपये के टॉकटाइम के साथ 100MB भी मिलता था। जबकि Vi के 79 रुपये के प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 200 एमबी डेटा और 64 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
इस साल की शुरुआत में, वीआई ने अपने सभी एंट्री-लेवल प्लान के साथ आउटगोइंग SMS सर्विस देना बंद कर दिया था। विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि दूरसंचार कंपनियां प्रति यूजर्स औसत राजस्व (एआरपीयू) को बढ़ावा देने के लिए अप्रत्यक्ष शुल्क वृद्धि पेश कर सकती हैं।
अप्रत्यक्ष शुल्क वृद्धि का मतलब यह होगा कि प्लान्स की कीमत वही रहेगी, लेकिन उनके बेनीफिट्स कम हो जाएंगे। इस प्रकार वोडाफोन आइडिया के यूजर्स भी अब भारती एयरटेल की तरह 49 रुपए के रिचार्ज प्लान को खरीद नहीं पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








