Home
Tariff plan

Vodafone Idea ने इस प्लान की चुपचाप बढ़ाई कीमत, यहां जानें सबकुछ

Vodafone Idea (Vi) ने अपने एक रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है, जो जुलाई में किए गए प्लांस कीमतों की हाइक के महज 5 महीने बाद हुआ है। गौरतलब है कि बीते जुलाई में Airtel, Jio और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान को 22 प्रतिशत तक महंगा किया था, जिसका फायदा इन कंपनियों को हुआ है।

हाल की रिपोर्ट के अनुसार तीनों कंपनियों का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, इसका असर यूजरबेस पर भी पड़ा है, क्योंकि इन कंपनियों के यूजर्स की स्ख्या हर महीने लाखों में घट रही हैं।

Vodafone Idea ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका

Vi ने इस डाटा पैक की कीमत बढ़ाई

Vodafone Idea (Vi) ने अपने 19 रुपये वाले डेटा पैक की कीमतों में फिर से वृद्धि की है। बढ़ोत्तरी से पहले इस पैक में 1GB डेटा मिलता था जिसकी वैधता एक दिन की थी। लेकिन जुलाई में इसकी पैक की कीमत 3 रुपये महगा कर कंपनी ने इसे 22 रुपये कर दिया था और अब यह पैक महज 5 महीने बाद फिर 1 रुपये और महंगा होकर 23 रुपये का हो गया है।

इसके अलावा Vi का 26 रुपये वाला डेटा पैक भी उपलब्ध है, जिसमें 1.5GB डेटा मिलता है। ये दोनों पैक उन यूजर्स के लिए हैं जिन्हें इमरजेंसी में डेटा की जरूरत होती है। आपको बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं है जब Vi ने अपने रिचार्ज प्लान में अचानक बदलाव किया हो।

इन प्लांस की वैधता घटाई

इसके साथ ही Vodafone Idea (Vi) ने दो और रिचार्ज प्लांस में बदलाव किया है। कंपनी ने 289 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 48 दिनों से घटाकर 40 दिन कर दिया है। वहीं 479 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को 56 दिनों से घटाकर 48 दिन कर दिया गया है और डेटा भी 1.5GB घटाकर 1GB कर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X