वोडाफोन आइडिया का धमाका, इन प्रीपेड प्लान्स में दे रहे हैं 30 और 31 दिनों की वैलिडिटी
Vodafone Idea (Vi) ने 337 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है और इसके साथ ही कुछ ऐसा किया है जो Jio और Airtel भी नहीं कर पायी है। वोडाफोन आइडिया ने उन यूजर्स की जरूरतों को पूरा किया है जो एक ऐसा प्लान चाहते थे जो 31 दिनों के साथ एक महीने के लिए उपयुक्त हो। टेल्को ने पहले से ही 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान को पेश किया था, इसलिए अब यूजर्स के पास टेल्को की पेशकश पर 30 दिन और 31 दिन दोनों के प्रीपेड प्लान्स है। तो आइए वोडाफोन आइडिया के इन दोनों प्रीपेड प्लान्स के बारे में जानते हैं डिटेल्स में।

वोडाफोन आइडिया का 337 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Vodafone Idea ने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 28GB एकमुश्त डेटा और 100 SMS प्रतिदिन के साथ 337 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि इस प्लान की वैलिडिटी 31 दिनों की है। इस प्लान के साथ वीआई मूवीज और टीवी क्लासिक का ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनीफिट भी मिलता है। यह जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर जैसे महीनों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इन सभी महीनों में 31 दिन होते हैं।
वोडाफोन आइडिया का 327 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यूजर्स 30 दिनों के लिए वीआई (Vi) के पुराने 327 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ जा सकते हैं। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ आता है। लेकिन इस प्लान के साथ यूजर्स को 25GB डेटा और 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इसमें वीआई मूवीज और टीवी क्लासिक भी मिलता है और यह अप्रैल, जून, सितंबर और नवंबर जैसे महीनों के लिए यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन है।
इस प्रकार दोनों ही प्लान्स की कीमत में सिर्फ 10 रुपये का अंतर है। लेकिन 337 रुपये के प्लान के साथ, यूजर्स को 3GB एक्स्ट्रा डेटा और एक एक्स्ट्रा दिन की वैलिडिटी भी मिलती है।
इस तरह अब हर तरह के महीने के लिए प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। फरवरी में यूजर्स 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स के साथ जा सकते हैं।
साथ ही भारत के अन्य टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने भी 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं जिसमें बढ़िया बेनीफिट मिलते हैं। Airtel के प्लान्स के लिए आप यहाँ जा सकते हैं और Reliance Jio के प्लान्स के बारे में यहाँ पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications