Vodafone-Idea अपने प्रीपेड कनेक्शन पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा कर रही है ऑफर, जानें कैसे मिलेगा

Vi, या Vodafone-Idea, ने एक नया ऑफर पेश किया है जो प्रीपेड प्लान की वैलीडिटी के आधार पर मौजूदा आवंटन से ज्यादा डेटा प्रोवाइट कर रही है। नए वीआई एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के हिस्से के रूप में, यूजर्स ज्यादा डेटा का लाभ उठा सकते हैं अगर वे अपने प्रीपेड कनेक्शन को वीआई मोबाइल ऐप के जरिए से रिचार्ज करते हैं। इन रिचार्ज का यूज करने से यूजर्स को सीमित टाइम के लिए ज्यादा डेटा मिलेगा।
Vi एक्स्ट्रा डेटा ऑफर: कैसे उठा सकते हैं फायदा
Vi एक्स्ट्रा डेटा ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है अगर आप केवल Vi ऐप के जरिए से प्रीपेड रिचार्ज खरीदते हैं। इसके बाद आपको Vi के उपलब्ध रिचार्ज' प्लान में से किसी एक को चुनना होगा, जिसका फायदा खरीदार 199 रुपये और उससे ज्यादा पर उठा सकते हैं। वोडाफोन-आइडिया द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, 199 रुपये से 299 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज खरीदने वाले खरीदारों को 2GB फ्री डेटा मिलेगा जो तीन दिनों के लिए वैलीड होगा। 299 रुपये और उससे ज्यादा के प्रीपेड रिचार्ज खरीदने वालों को 5GB ज्यादा डेटा आवंटित किया जाएगा जो तीन दिनों के लिए वैलीड होगा, और इसका यूज किसी भी तरह के कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए किया जा सकता है।

हालाँकि, यह अभी तक साफ नहीं है कि मिलने वाले डेटा का यूज केवल Vi की कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिए किया जा सकता है जो इसके खुद के ऐप के जरिए से उपलब्ध है।
यह प्लान ऐसे समय में पेश किया गया है जब सभी ऑपरेटर देश में 5G सर्विस को लगातार फैला रहे है। वहीं Vi ने बताया है कि हाल ही में वह 11,000 करोड़ रुपये से ज्याजा के कर्ज से राहत पाया है, वह जल्द ही देश में 5G सर्विस को शुरू करने का प्लान बना रहा है। बता दें कि Airtel और Jio देश में तेजी से 5G सर्विस को रोलआउट कर रहे हैं। वहीं BSNL कुछ दिनों पहले अपना 4G लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications








