Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर! पेश किए तीन नए प्लान; केवल इन लोगों को मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और डेटा
Vodafone Idea New Plans: भारत की तीन टेलीकॉम कंपनियों में गिनी जाने वाली कंपनी वोडाफोन आइडिया फिलहाल अपने 5G लॉन्च के कारण काफी चर्चा में है। फिलहाल अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए उसने तीन नए प्लान पेश किए हैं। वोडाफोन आइडिया ने इन प्लान्स को 'नॉनस्टॉप हीरो' पैक के तहत पेश किया है, जो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं।
इन प्लान्स का उद्देश्य यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा देना है। इन प्लान के साथ, कस्टमर्स भारत में कहीं भी अनलिमिटेड कॉल का फायदा उठा सकते हैं। नए प्लान की कीमत 398 रुपये, 698 रुपये और 1048 रुपये है, जिनमें से एक 84 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Vi 398 रुपये का प्लान
इस प्लान के साथ यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस का फायदा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा उठा सकते हैं, जिससे वे दिन या रात बिना किसी समस्या के इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
Vi 698 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और पूरे भारत में किसी से भी बात करने के लिए डेली 100 फ्री SMS भी शामिल हैं। यूजर्स अनलिमिटेड डेटा का भी आनंद ले सकते हैं, चाहे दिन हो या रात, जब चाहें इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको 56 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है।
Vi 1048 रुपये का प्लान
ये इन तीनों प्लान में सबसे महंगा और सबसे ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान है। इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान दूसरे प्लान्स से अलग है। इसमें भारत में किसी भी डेस्टिनेशन पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। पिछले प्लान की तरह यूजर्स दिन या रात के किसी भी समय बिना किसी सीमा के अनलिमिटेड डेटा का उपयोग कर सकते हैं।
केवल इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
बता दें कि यहां अनलिमिटेड डेटा का मतलब 300GB डेटा है। ये तीनों प्लान महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्रों के साथ-साथ कर्नाटक में भी लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही वे पहले से ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, असम, उत्तर-पूर्व और उड़ीसा टेलीकॉम सर्कल सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। हालांकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ये प्लान काम नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








