वोडाफोन-आइडिया कंपनी का नया प्लान, मिलेगा 50 जीबी इंटरनेट डेटा
रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन ने भी अपना एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपए है। यह एक डेटा वाउचर है। दरअसल, पिछले कई हफ्तों से पूरे देश में वर्क फ्रॉम होम चल का दौर चल रहा है। इस वजह से इस पैक को वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने लॉन्च किया है।

वोडाफोन ने इस पैक को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है, जो आजकल लॉकडाउन के वक्त घर से काम यानि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान को वोडाफोन कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। आइए आपको इस पैक के बारे में बताते हैं।
वोडाफोन का 251 रुपए का प्लान
वोडाफोन का ये पैक 251 रुपए का है। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैधता के साथ 50 जीबी इंटरनेट भी मिलती है। इसका मतलब है कि कंपनी 251 रुपए में 50 जीबी इंटरनेट डेटा दे रही है। वोडाफोन कंपनी का ये पैक कुछ सीमित सर्कल्स में ही उपलब्ध कराया गया है।
इस प्लान को फिलहाल बिहार, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल और पूर्वी यूपी में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा वोडाफोन में 98 रुपए और 48 रुपए का भी छोटा डेटा प्लान पहले लॉन्च किया था। उस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। वोडाफोन के 98 रुपए के पैक में 12 जीबी डेटा और 48 रुपए के पैक में 3 जीबी डेटा मिल रहा है।
एयरटेल और जियो कंपनी का प्लान
आपको बता दें कि वोडाफोन से पहले एयरटेल और जियो कंपनी ने भी अपना 251 रुपए का प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल कंपनी ने अपने इस प्लान में 28 दिनों की 50 जीबी इंटरनेट डेटा देती है। इस प्लान में एयरटेल कंपनी किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधाएं नहीं दे रही है। इस प्लान में सिर्फ इंटरनेट डेटा की ही सुविधाएं दी जा रही है।
इसके अलावा जियो कंपनी ने भी अपना एक प्लान लॉन्च किया था। उस प्लान की कीमत भी 251 रुपए है। जियो कंपनी के इस प्लान में अपने इस प्लान में 28 दिनों की 50 जीबी इंटरनेट डेटा देती है। इस प्लान में जियो कंपनी किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधाएं नहीं दे रही है। इस प्लान में सिर्फ इंटरनेट डेटा की ही सुविधाएं दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








