Home
Tariff plan

Vodafone-Idea ने 150 रुपये से कम पेश किए दो बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान, जानें वैधता और फायदे

अगर आप भी वोडाफोन-आइडिया (VI) का सिम यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया में अपने प्रीपेड प्लांस का विस्तार करते हुए दो नए बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च किए हैं। जिन्हें 150 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

ये प्लांस फिलहाल चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध हैं और बजट सेगमेंट के यूजर्स को परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने के लिए किफायती ऑप्शन प्रदान करने के उद्देश्य से पेश किए गए हैं।

VI ने दो बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने अपने इन किफायती प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हाई-स्पीड डेटा और फ्री SMS सहित कई अन्य बैनेफिट्स भी ऑफर कर रही है। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले सभी फायदे बताते हैं।

वोडाफोन-आइडिया (VI) के लेटेस्ट किफायती प्लांस

128 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया के नए 128 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है। इस बजट फ्रेंडली प्लान में किफायती डेटा ऑप्शन मिलता है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 100MB इंटरनेट डेटा ऑफर करती है, जो हल्की ब्राउजिंग और चलते-फिरते कनेक्टिविटी के लिए आदर्श है।

यूजर्स को स्थानीय और अंतरर्राष्ट्रीय कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड का शुल्क गेना होगा, लेकिन इसमें 10 ऑन-नेट नाइट मिनट भी मिलते हैं, जिनका उपयोग रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जा सकता है। हालांकि इस प्लान में डेली SMS और OTT सब्सक्रिप्शन की सुविधा नहीं है।

138 रुपये का प्रीपेड

वोडाफोन आइडिया का 138 रुपये का प्रीपेड प्लान बेहद किफायती है, जो 20 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में 100MB डेटा और 10 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट्स शामिल हैं, जो रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉल्स पर 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का शुल्क लागू है। हालांकि, इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन और SMS सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। यह प्लान उन उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श है जो कम लागत में आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone-Idea Launched Two Budget-Friendly Prepaid Plans Under 150 Know Validity and Benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X