Home
Tariff plan

वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किए Vi RedX Family में 2 और नए प्लान्स, मिलता है अनलिमिटेड डेटा

वोडाफोन आइडिया ने फैमिली के मेंबर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत में नए पोस्टपेड प्लान जारी किया है जिसे Vi RedX Family नाम दिया गया है। कंपनी ने इस प्लान में 1,699 रुपये और 2,299 रुपये के दो पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें 3 और 5 मेंबर्स इन प्लान को यूज कर सकेंगे।

वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किए Vi RedX Family में 2 और नए प्लान्स, मिलता है अनलिमिटेड डेटा

वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किए 2 और नए Vi RedX Family Plan

Vodafone Idea का 1,699 रुपए का RedX Family प्लान

यह प्लान यूजर्स को 2 और अन्य मेंबर्स को जोड़ने की सुविधा देता है, इसका मतलब यह है कि एक ही प्लान को तीन यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान के तहत प्राइमरी और सेकेंडरी मेंबर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल्स का बेनीफिट मिलता है और साथ ही सभी को अनलिमिटेड डेटा और 3000 SMS हर महीने मिलते है।

साथ ही प्राइमरी यूजर को इसमें अमेज़ॅन प्राइम का 1 साल के लिए मेम्बरशिप, Netflix के लिए 1 साल और साथ ही Disney+ Hotstar VIP का 1 वर्ष के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vodafone Idea का 2,299 रुपये का RedX Family प्लान

वहीं वोडाफोन आइडिया (वीआई) के 2299 रुपए के प्लान में 5 यूजर्स का सपोर्ट मिलता है। यानि एक ही प्लान में 5 यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में बेनीफिट्स वही मिलते है, जो 1,699 रुपए के प्लान में मिलते है। साथ ही सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है।

वोडाफोन-आइडिया कॉर्पोरेट प्लान

इसके अलावा पिछले महीने टेलीकॉम कंपनी ने अपने कॉरपोरेट कस्टमर्स के लिए चार नए प्लान्स निकाले थे। नए वोडाफोन आइडिया के बिजनेस प्लान 299 रुपये से शुरू होते हैं और उसमें 100GB तक का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनीफिट भी मिलता है। इन चार प्लान्स की कीमत की बात करें, तो 299 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये दी गयी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea has launched a new postpaid plan in India called Vi ReDex Family to meet the needs of the family members.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X