Home
Tariff plan

Vodafone-Idea ने अपने ग्राहकों को बेनिफिट्स देने के लिए दो प्रीपेड पैक किए लॉन्च

Vi ने अपने ग्राहकों को बेनिफिट्स देने के लिए दो प्रीपेड पैक किए लॉन्च

भले ही देश में 5G सर्विस को लॉन्च करने के मामले में Vodafone-Idea, Jio और Airtel से पीछे है, लेकिन यह दोनों प्रमुख ऑपरेटरों को कड़ी टक्कर दे रही है। भारत के तीसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर ने अब अपने प्रीपेड सेगमेंट के तहत दो नए प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 368 रुपये और 369 रुपये है। तो, आइए 368 रुपये और 369 रुपये के प्लान के डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Vodafone-Idea का 368 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

368 रुपये वाला यह प्लान कंपनी के अनलिमिटेड सेगमेंट के तहत लिस्टेड है और 30 दिनों के लिए 2GB डेटा प्रोवाइट करता है, जिसका मतलब है कि कुल खरीदारों को पूरी अवधि के लिए 60GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS , SunNXT ऐप का एक्सेस, पूरी रात बिंज, वीकेंड डेटा रोलओवर सुविधा, Vi मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन और हर महीने 2GB बैकअप डेटा मिलेगा।

हालांकि, Vi ऐप के जरिए सभी बेनिफिट को पाने के लिए यूजर्स को 121249 डायल करना होगा।

Vodafone-Idea का 369 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

इस पैक में भी 30 दिनों तक के फायदे मिलते हैं। 369 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा, 100 SMS, पूरी रात बिंज, वीकेंड डेटा रोलओवर, Sony LIV, Vi मूवीज और टीवी ऐप्स तक पहुंच, हर महीने 2GB तक डेटा बैकअप मिलता है।

Vi ने अपने ग्राहकों को बेनिफिट्स देने के लिए दो प्रीपेड पैक किए लॉन्च

गौर करने वाली बात है कि 368 रुपये और 369 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कोई बड़ा अंतर नहीं है। हालांकि, 368 रुपये में सन नेक्स्ट ऐप एक्सेस मिलता है, जबकि 369 रुपये में Sony LIV ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वोडाफोन-आइडिया के 368 रुपये और 369 रुपये के प्लान की तुलना 319 रुपये और 359 रुपये के एयरटेल पैक से किया जा सकता है। एयरटेल पैक 30 दिनों के लिए 2GB डेटा प्रोवाइट करता है। 2GB डेटा के अलावा, 319 रुपये के एयरटेल पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 मैसेज, अपोलो सर्कल एक्सेस, Wynk Music ऐप, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और 30 दिनों के लिए फ्री हेलो ट्यून्स हैं।

इसके अलावा, Airtel 239 रुपये से ऊपर के प्रीपेड और पोस्टपेड पैक के साथ अनलिमिटेड डेटा प्रोवाइट करता है। इसका मतलब है कि यह पैक पूरी अवधि के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा प्रोवाइट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
India's third largest telecom operator has now launched two new plans under its prepaid segment, priced at Rs 368 and Rs 369. You get many benefits under this plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X