Vi Discount Offer: वोडाफोन आइडिया दे रहा है इन प्लान्स में 40 रुपए का डिस्काउंट
भले ही वोडाफोन आइडिया फंड जुटाने के तरीकों की तलाश में है, लेकिन उसने प्रीपेड यूजर्स को आकर्षित करने और अधिक एआरपीयू प्राप्त करने के लिए एक प्रपोज़ल शुरू किया है। इस नए ऑफर के तहत टेलीकॉम ऑपरेटर ने कुछ बड़े प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 40 रुपये की कटौती की है।

वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान्स डिस्काउंट रेट में
यह ध्यान देने वाली बात है कि सभी प्रीपेड प्लान एक ही ऑफर के तहत लिस्टेड नहीं हैं। दरअसल, यह ऑफर सिर्फ छह प्लान्स के लिए उपलब्ध है, जिनकी कीमत 399 रुपये, 449 रुपये, 699 रुपये, 801 रुपये, 401 रुपये और 1,197 रुपये है। इन सभी प्लान्स की कीमत अब क्रमश: 359 रुपये, 409 रुपये, 659 रुपये, 761 रुपये, 361 रुपये और 1,157 रुपये है।
नई कीमतें कंपनी के एप्लिकेशन और कंपनी की वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट हो चुकी हैं। इस प्रकार ये सभी प्रीपेड प्लान भारत के तीसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के प्रमुख प्रीपेड प्लान हैं।
डिस्काउंटेड वोडाफोन आइडिया प्लान के साथ कुछ अन्य बेनीफिट्स
359 रुपये के पहले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5GB डेटा, प्रति दिन 100 मैसेज, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा और 56 दिनों के लिए वीआई मूवीज का एक्सेस मिलता है। जबकि 409 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 4GB डेटा, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा और 56 दिनों के लिए वीआई मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Vi (Vodafone-Idea) के 659 रुपये के प्रीपेड प्लान में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 4GB डेटा मिलता है। बाकी बेनीफिट्स समान हैं। वहीं अगर 761 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें एक साल के लिए Disney+ Hotstar, अनलिमिटेड कॉलिंग, बिंग ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा और 84 दिनों के लिए वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस मिलता है।
361 रुपये के पैक में एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार एक्सेस मिलता है। साथ ही इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा और 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा, यूजर्स को Binge All Night, Weekend Data रोलओवर सुविधा, और Vi Movies & TV की सुविधा मिलती है।
वहीं अंत में, 1,157 रुपये का एक पैक है, जहां वीआई यूजर्स को Zee5 एक्सेस, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर सुविधा और 180 दिनों के लिए वीआई मूवी और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







