Home
Tariff plan

Vodafone-Idea यूजर्स को झटका, कंपनी ने अपने इन दो प्लान्स की घटाई वैलिडिटी

अगर आप भी वोडाफोन आईडिया का सिम यूज करते हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। जी हां, दरअसल टेलीकॉम कंपनी Vodafone-Idea ने अपने 479 रुपये और 666 रुपये वाले प्लान की वैधता कम कर दी है। तो आइए आपको अब इसकी नई वैलि़डिटी और इसमें मिलने वाले सभी बैनेफिट्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, पहले 479 रुपये वाले प्लान की वैधता 56 दिन थी, जो अब वर्तमान में घटाकर 48 दिनों की कर दी गई है, जबकि 666 रुपये वाले प्लान की वैधता 77 दिनों की थी, जिसकी वैधता अब 64 दिन कर दी गई है।

Vodafone-Idea यूजर्स को झटका, कंपनी ने अपने इन दो प्लान्स की घटाई वैलि

वोडाफोन आइडिया के 479 प्लान के फायदें- जैसा कि, हमने आपको बताया है कि, यह प्लान अब 48 दिनों की वैधता के साथ आएगा। जिसमें ग्राहकों को रोजाना 1GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इस प्लान के तहत यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/ रोजाना मिलेंगे।

वोडाफोन आइडिया के 666 प्लान के फायदें- कंपनी ने अब अपने इस प्लान की भी वैधता 77 दिनों से घटाकर 64 दिन कर दी है। हालांकि, इसमें बैनेफिट्स सभी पहले की तरह ही मिलेंगे। ग्राहक इस प्लान के तहत 1.5GB तक रोजाना डेटा का लाभ ले सकेगा। इतना ही नहीं ग्राहक इसके साथ डेटा रोल आउटपुट भी कर सकता है।

हालांकि, कंपनी द्वारा रिचार्ज प्लान्स की वैलिडिटी घटाने से यूजर्स की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा। पहले यूजर्स कम कीमत में ज्यादा वैधता के कारण इन प्लांस को पसंद करते थे। अब आगे देखना होगा कि, कंपनी के इस फैसले से क्या ओवर ऑल कस्टमर बेस पर प्रभाव पड़ता है। या फिर अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए कंपनी कोई ऑप्शनल प्लान्स लाएगी। इनसे लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।

इसके अलावा अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो आप कंपनी का 539 रुपये वाला रिचार्ज प्लान देख सकते हैं। जिसमें रोजाना 4GB डेटा , अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही प्लान में आपको Binge All Night डेटा का लाभ दिया ऑफर किया जाता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको वीकेंड डेटा रोलओवर की भी फैसलिटी है। हालांकि, इस प्लान की वैधता केवल 28 दिनों की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone idea reduces validity two recharge plans, know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X