Vi ने लॉन्च किया 340 रुपये में नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा डेली डेटा, SMS और रात में अनलिमिटेड इंटरनेट
Vodafone Idea (Vi) ने भारत में एक नया 340 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान चुपचाप लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS प्रतिदिन जैसे फायदे मिलते हैं।
यह प्लान फिलहाल कुछ चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है। Vi के इस नए पैक को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो डेली लिमिटेड डेटा के साथ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की तलाश में हैं।

रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा
प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस मिलता है, जिसमें डेटा कट नहीं होता। इसके साथ ही 'वीकेंड डेटा रोलओवर' फीचर भी मिलता है, जिससे सप्ताह के बाकी दिनों में जो डेटा नहीं इस्तेमाल हुआ वो वीकेंड पर जुड़ जाता है।
डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। वहीं SMS लिमिट के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा प्लान में डेटा डिलाइट फीचर भी शामिल है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा बैकअप डेटा क्लेम कर सकते हैं।
इन लोगों के लिए स्मार्ट चॉइस
Vi का यह 340 रुपये प्लान उन लोगों के लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है जो सीमित बजट में कॉलिंग और डेटा दोनों का बेहतर कॉम्बिनेशन चाहते हैं। खास बात ये है कि ये सभी सुविधाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल रही हैं।
5G सर्विस पर क्या हो रहा है?
कंपनी किफायती रिचार्ज प्लान पेश करने के साथ ही 5G का भी विस्तार कर रही है। कुछ दिन पहले कंपनी ने भारत के कुछ शहरों में अपनी 5G सर्विस भी शुरू की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की 5G सर्विस सबसे पहले मुंबई में शुरू की गई थी और अब यह जल्द ही दिल्ली, बिहार, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों में भी उपलब्ध कराई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








