Home
Tariff plan

Airtel और Jio से बेहतर है वोडाफोन आइडिया का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान, जानें कैसे

Vodafone Idea के पास प्रीपेड प्लान्स के साथ और भी ऑफर्स हैं, लेकिन वह फिर Reliance Jio और Airtel के सामने फीकी पड़ रही रही है। रिलायंस जियो और एयरटेल ने पहले ही पूरे मार्केट पर कब्जा कर रखा है और अगर यही स्थिति बनी रही, तो धीरे-धीरे Vi (वोडाफोन आइडिया) का वर्चस्व ही खत्म हो जाएगाहै। हालांकि वीआई के कई ऐसे प्लान है जो Airtel और Jio से बेहतर है। और इसमें से एक है 599 रुपए का प्रीपेड प्लान।

Airtel और Jio से बेहतर है वोडाफोन आइडिया का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान, जानें कैसे

Airtel और Jio से बेहतर है वोडाफोन आइडिया का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान

Vi यानि Vodafone Idea अपने प्रीपेड यूजर्स को 599 रुपए का एक प्लान ऑफर करता है जिसमें बहुत से बेनीफिट मिलते है और यह एयरटेल और जियो से भी बेहतर माना जाता है।

Airtel और Jio का 599 रुपए वाला प्रीपेड प्लान

अगर हम एयरटेल के 599 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा मिलता है।

इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एयरटेल Xstream प्रीमियम, Amazon Prime Video का एक महीने का मेम्बरशिप और Wynk म्यूजिक का फ्री एक्सेस मिलता है। साथ में यूजर्स को फ्री हेलोट्यून्स, एक साल का शॉ एकेडमी कोर्स और फास्टैग का 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।

वहीं अगर Jio के 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रति दिन 2GB डेटा मिलता है, और 84 दिनों के लिए प्रति दिन 100 SMS भी मिलते है। यानि इस प्लान की वैलिडिटी एयरटेल के पैक से अधिक है। इसके अलावा, रिलायंस जियो इन-हाउस एप्लिकेशन का एक्सेस देता है जिसमें JioSecurity, JioTV, JioCloud, JioCinema, और JioNews ऐप्स हैं।

वोडाफोन आइडिया का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान

Vi जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है और ये भी अपने प्रीपेड यूजर्स को 599 रुपये का प्लान देता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और बेनीफिट की बात करें, तो डेली 1.5GB का डेटा मिलता है, जो कि रिलायंस जियो के पैक से कम है। इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 मैसेज और कंपनी एप्लिकेशन यानी वीआई मूवीज और टीवी पर फ्री एक्सेस मिलता है।

लेकिन इसके बाद भी वोडाफोन आइडिया का यह प्लान Airtel और Reliance Jio प्लान से बेहतर है क्योंकि इस पैक में दो फायदे मिलते है जो बाकी में नहीं मिलते हैं। वोडाफोन आइडिया पूरी अवधि के लिए डेटा रोलओवर और बिंज ऑल नाइट ऑफर प्रदान करता है, यही वजह है कि यह प्लान अन्य पैक की तुलना में बेहतर है।

डेटा रोलओवर सर्विस शनिवार और रविवार को शेष डेटा प्रदान करती है। दूसरी ओर, Binge का ऑल-नाइट ऑफर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच मिलता है। यानि इस समय के दौरान एकदम फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea has more offers with prepaid plans, but it is losing the competition in front of Reliance Jio and Airtel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X