Home
Tariff plan

Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन 17 जगहों पर शुरू हुई 5G सर्विस, यहां चेक करें लिस्ट

Vodafone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल, Vodafone Idea (Vi) ने भारत में आखिरकार अपनी 5G सर्विसेज को शुरू कर दिया है। बता दें कि भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vi ने 17 सर्कल्स में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत की है।

वोडाफोन-आइडिया की 5जी सर्विस को देश के 17 लाइसेंस एरिया में लॉन्च किया गया है। यह एक बहुत ही स्मॉल-स्केल लॉन्च है, लेकिन कंपनी जल्द ही करोड़ों यूजर्स के लिए इस सर्विस को पेश करेगी।

Vi ने 17 जगहों पर शुरू की 5G सर्विस, यहां चेक करें लिस्ट

दो साल बाद लॉन्च हुई सर्विस

Airtel और Jio के साथ 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेने के पूरे 2 साल यह सर्विस पेश की गई है। इन दोनों कंपनी ने अक्टूबर 2022 में ही 5G सर्विस लॉन्च कर दी थी। लेकिन Vi ने इस सर्विस के लिए पूरा 2 साल का समय लिया है।

Telecom Talk की रिपोर्ट के अनुसार, Vodafone Idea ने 3.3GHz और 256GHz स्पेक्ट्रम बैंड के साथ 5G सर्विस की शुरुआती की है। Vi की 5G सर्विस का लाभ प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स उठा सकेंगे।

इन 17 जगहों पर शुरू हुई 5G सर्विस

Vodafone Idea ने इन 17 टेलीकॉम सर्किल में सर्विस लॉन्च की है, जिसकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

1- राजस्थान - जयपुर

2- हरियाणा - करनाल

3- कोलकाता - सेक्टर- V, साल्ट लेक

4 - केरल - त्रिक्काकड़ा, ककानद

5 - उत्तर प्रदेश पूर्व- लखनऊ

6 - उत्तर प्रदेश पश्चिम- आगरा

7 - मध्य प्रदेश - इंदौर

8 - गुजरात- अहमदाबाद

9 - आंध्र प्रदेश- हैदराबाद

10 - पश्चिम बंगाल- सिलीगुड़ी

11 - बिहार- पटना

12 - मुंबई- वर्ली, मरोल अंधेरी ईस्ट

13- कर्नाटक, बेंगलुरु

14- पंजाब- जालंधर

15 - तमिलनाडु- चेन्नई

16- महाराष्ट्र- पुणे

17 - दिल्ली- ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2, इंडिया गेट,प्रगति मैदान

Vi 5G प्लान्स

Vi ने 5जी सर्विस शुरू करने के लिए 2.6GHz बैंड का यूज किया है, लेकिन फिलहाल यह केवल कुछ जगहों पर ही काम करेगा। अगर आप प्रीपेड सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए आपको 475 रुपये वाला प्लान लेना होगा। तभी आप इसकी 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अगर आप पोस्टपेड यूजर्स हैं, तो REDX 1101 प्लान में 5G की सुविधा मिलेगी। हालांकि, यह सुविधा कंपनी ने अभी कुछ जगहों पर ही शुरू की है। लेकिन जैसे-जैसे कंपनी आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे लाखों यूजर्स को आने वाले समय में बेहतर कनेक्टिविटी और फास्ट इंटरनेट का एक्सपीरियंस लेने का मौका मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea has finally launched its 5G services in India. India's third largest telecom company Vi has launched 5G connectivity in 17 circles.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X