Home
Tariff plan

6 महीने रिचार्ज की नो टेंशन! VI का आज ही लें 549 रुपये वाला ये धांसू प्लान

6 महीने रिचार्ज की नो टेंशन! VI का आज ही लें 549 रुपये वाला ये प्लान

Vodafone Idea Recharge Plan: VI ने अपने यूजर्स के लिए 6 महीने वाला सबसे सस्ता प्लान लाया है, जिसे एक बार रिचार्ज करने के बाद VI यूजर्स की 6 महीने की टेंशन खत्म हो जाएगी। यह प्लान यूजर्स को मात्र 549 रुपये में दी जा रही है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ फ्री डेटा और कॉलिंग की भी सुविधा दे रही है । आइए आपको इस प्लान के बारे में आगे बताते हैं।

कंपनी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान्स लाती रहती है। ऐसे में अब यूजर्स के लिए Vi ने 6 महीने वाला सबसे सस्ता प्लान भी पेश किया है। जिसकी कीमत मात्र 549 रुपये रखी गई है। Vi ने अपने 549 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को देशभर के सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। इस प्लान की सबसे खास बात इसकी वैधता है। यह प्लान उन ग्राहकों के फेवरेट लिस्ट में शामिल हो सकता है, जो अधिक वैधता वाला रिचार्ज ढूंढते हैं और उन्हें ज्यादा डेटा की भी आवश्यकता नहीं होती है।

वोडाफोन आईडिया के 549 रुपये वाले प्लान में आपको 180 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ कुल 1GB DATA कंपनी दे रही है। इसके अलावा डेटा की आपको जरूरत है तो आप डेटा वाउचर की सदस्यता ले सकते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स को 549 रुपये का टॉकटाइम मिल रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय और साथ ही स्थानीय कॉल्स पर 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के रेट से कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में यूजर्स को कोई SMS बेनिफिट्स नहीं मिलेगा।

कंपनी का यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान हो सकता है जो अपने सेकंडरी सिम को सक्रीय रखना चाहते हैं। Vodafone Idea ने इस प्लान को अपने प्रीपेड ऑफर के वैलिडिटी सेक्शन में भी जोड़ दिया था। आपको बता दें, VI ने 5G सर्विस अभी शुरू नहीं की है, कंपनी का कहना है कि, इस पर अभी काम किया जा रहा है और जल्द ही इसको सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
VI has introduced the cheapest plan for its users. Users can recharge this plan for just Rs 549 and become tension free for 6 months. In this, the company is giving a total of 1GB DATA to its users with a validity of 180 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X