ये हैं वोडाफोन आइडिया के 100 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) आज भारत में तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है और बाकी नेटवर्क के मुकाबले ज्यादा किफायती प्लान्स ऑफर करता है लेकिन फिर भी यह पिछड़ता जा रहा है और लगातार यूजर्स कम हो रहे है। वीआई अपने यूजर्स को भरपूर डेटा और अन्य बेनिफिट दे रहा है।

साथ ही आपको बता दें कि वीआई (वोडाफोन-आइडिया) के कुछ किफायती प्लान्स हैं जो डेटा और वॉयस कॉलिंग बेनिफिट पेश करते हैं। हालांकि इन प्लान्स में अन्य दो टेलीकॉम कंपनियों के ऑफर की तरह कॉम्प्लिमेंट्री एसएमएस बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं। तो आइए आज हम वोडाफोन आइडिया के उन सबसे छोटे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताते हैं जो 100 रुपये से भी कम में आते है।
वोडाफोन आइडिया के 100 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
वोडाफोन आइडिया का 95 रुपये वाला प्लान - वीआई का यह प्लान 74 रुपये का टॉकटाइम और 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 200 एमबी डेटा प्रदान करता है। यानी अगर ज्यादा इंटरनेट नहीं इस्तेमाल करते हैं तो आप इस प्लान को खरीद सकते है।
वोडाफोन आइडिया का 79 रुपये वाला प्रीपेड प्लान- यह प्लान 64 रुपये का टॉकटाइम देता है और 1पैसा प्रति सेकंड की दर से स्थानीय/राष्ट्रीय कॉल के साथ-साथ 200 एमबी इंटरनेट का हाई-स्पीड डेटा भी प्रदान करता है। इस प्लान की कुल वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वोडाफोन आइडिया का 49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान - यह प्लान 38 दिनों की वैलिडिटी के लिए सीमित वैलिडिटी टॉकटाइम 38 रुपये, 100 एमबी 4G इंटरनेट डेटा पेश करता है। इसके अलावा अगर वोडाफोन आइडिया के यूजर्स इस प्लान को वीआई मोबाइल ऐप के जरिए इसे रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 200 MB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिल सकता है।
इस प्रकार वीआई यूजर्स इन सस्ते प्लान्स को कई ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म या वीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कभी भी खरीद सकते है। या फिर ऑफलाइन भी रिचार्ज करा सकते हैं। हालांकि वोडाफोन आइडिया अपने प्रीपेड यूज्र्स के बहुत सारे बड़े प्रीमियम प्लान भी पेश करता है जिसमें बहुत सारा इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट, SMS और साथ ही अन्य बेनीफिट भी मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








