Vi के इन प्लान्स में मिलेगा 'डबल' डेटा का मजा, फ्री इनकमिंग कॉल के साथ ट्रैवल प्रोटेक्शन भी
Vi International Roaming Plan: भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी में गिनी जाने वाली कंपनी Vodafone Idea आजकल काफी चर्चा में है। इसका मुख्य कारण AGR से जुड़ी समस्या है, जिसको लेकर कंपनी परेशान है। हालांकि कंपनी अपने कस्टमर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम कर रही है।
इसी सिलसिले में Vodafone Idea (Vi) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है, जो उन लोगों के लिए खास है, जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं। इस गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए ऑपरेटर ने अपने इंटरनेशनल पोस्टपेड रोमिंग प्लान्स को अपग्रेड कर दिया है। Vi के ये नए प्लान्स अब डबल डेटा, फ्री इनकमिंग कॉल और ट्रैवल प्रोटेक्शन जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं।

इन प्लान्स में मिलेगा डबल डेटा
आपको बता दें कि Vi अपने तीन प्रमुख इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स को अपग्रेड कर रहा है, जिसमें 649 रुपये, 2,999 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। पहले इन प्लान के साथ 500MB, 5GB और 12GB डेटा की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब नए अपग्रेड के बाद इन्हीं कीमतों पर 1GB, 10GB और 30GB डेटा की सुविधा मिल रही है।
वैलिडिटी की बात करें तो 649 रुपये वाले प्लान के साथ 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 2,999 रुपये वाले प्लान में 10 दिन और 3,999 रुपये वाले प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
फ्री इनकमिंग कॉल और SMS की सुविधा
अब तीनों रोमिंग प्लान्स में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स की फ्री सुविधा मिलती हैं।
आउटगोइंग कॉल लिमिट की बात करें तो 649 रुपये वाले प्लान के साथ 50 मिनट, 2,999 रुपये वाले प्लान के साथ 300 मिनट और 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ 1500 मिनट की टाइम लिमिट दी जा रही है।
इसके अलावा, यूजर्स को इन प्लान के साथ क्रमश: 10, 50 और 100 फ्री SMS भी मिलते हैं।
| प्लान कीमत | डेटा सुविधा (पहले → अब) | वैलिडिटी | इनकमिंग कॉल | आउटगोइंग कॉल (मिनट) | फ्री SMS | अन्य सुविधाएं |
| ₹649 | 500MB → 1GB | 1 दिन | अनलिमिटेड | 50 मिनट | 10 | - 60 दिन पहले तक शेड्यूलिंग- ₹99 में बैगेज प्रोटेक्शन |
| ₹2,999 | 5GB → 10GB | 10 दिन | अनलिमिटेड | 300 मिनट | 50 | - 60 दिन पहले तक शेड्यूलिंग- ₹99 में बैगेज प्रोटेक्शन |
| ₹3,999 | 12GB → 30GB | 30 दिन | अनलिमिटेड | 1500 मिनट | 100 | - 60 दिन पहले तक शेड्यूलिंग- ₹99 में बैगेज प्रोटेक्शन |
प्री-एक्टिवेशन और बैगेज प्रोटेक्शन
Vi ने इंटरनेशनल रोमिंग को बेहतर बनाने के लिए अब प्लान को 60 दिन पहले तक शेड्यूल करने की सुविधा दी है। आप Vi ऐप या वेबसाइट के जरिए ये शेड्यूलिंग कर सकते हैं।
इसके साथ ही केवल 99 रुपये के एक्स्ट्रा चार्ज के साथ बैगेज प्रोटेक्शन की भी सुविधा मिलती है, बता दें कि ये ऐड-ऑन सुविधा है।
Vi ने इसके लिए Blue Ribbon Bags से साझेदारी की है, जिसके तहत अगर कोई चेक-इन बैग 96 घंटे से अधिक देरी से पहुंचे या गुम हो जाए, तो 19,800 तक का मुआवजा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








