वोडाफोन-आइडिया कंपनी हर प्रीपेड प्लान में देगी 5 जीबी इंटरनेट डेटा
आजकल लॉकडाउन का टाइम चल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन खत्म नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बहुत सारे लोग अपने-अपने घर से ही काम कर रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी घर से ऑनलाइन माध्यमों के जरिए कराई जा रही है। इस वजह से लोगों को अतिरिक्त इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ रही है क्योंकि सबकुछ घर से ऑनलाइन करना पड़ रहा है। ऐसे में इंटरनेट की ज्यादा जरूरत पड़ना तो लाज़मी है।

इस वजह से एयरटेल, जियो और बाकी कंपनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम का प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने भी कई वर्क फ्रॉम होम लॉन्च किया था। अब वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने एक ऐसी व्यवस्था की है, जिसके जरिए यूज़र्स को 5 जीबी तक अतिरिक्त इंटरनेट डेटा मिल सकता है।
वोडाफोन कंपनी ने 149 रुपए का एक प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूज़र्स को एक जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। इस वजह से इस प्लान में पहले के 2 जीबी डेटा और अब एक जीबी डेटा के साथ मिलकर कुल 3 जीबी इंटरनेट डेटा यूज़र्स को मिलेगा। इस प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी यूज़र्स को मिलेगी।
229 रुपए का प्लान
इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इस प्लान में भी यूज़र्स को 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है लेकिन एक्सट्रा इंटरनेट डेटा मिलाकर ये कुल 4 जीबी हो जाता है। इसके साथ-साथ इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ वाडाफोन प्ले ऐप्स और Zee5 ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
249 रुपए वाला प्लान
इस 249 रुपए के प्लान में यूज़र्स को रोज 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ-साथ अब इस प्लान में रोज 5 जीबी एक्सट्रा इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इस प्लान में रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।
399 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में भी यूज़र्स को रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 56 दिनों की है लेकिन अब इस प्लान में भी 5 जीबी एक्सट्रा इंटरनेट डेटा दिया जाएगा। इस नेटवर्क से भी सभी नेटवर्क पर कॉलिंग और वोडाफोन प्ले ऐप के साथ-साथ ज़ी5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
599 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में भी यूज़र्स को 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें यूज़र्स को 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा और 5 जीबी एक्सट्रा इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इस प्लान में भी यूज़र्स को 100 एसएमएस की सुविधा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








