वोडाफोन का 1 जीबी डाटा ऑफर, केवल 53 रुपए में
वोडाफोन इंडिया ने अपना एक और नया ऑफर पेश किया है, यह ऑफर खासकर तमिलनाडु यूज़र्स के लिए लॉन्च किया गया है।
वोडाफोन इंडिया ने अपने तमिलनाडू यूज़र्स के लिए एक नया खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के अन्य ऑफर की तरह यह भी बेहद आकर्षक है। इस ऑफर में वोडाफोन 1जीबी 3जी डाटा पेश कर रही है, जो कि 53 रुपए में पूरे महीनेभर के लिए वैलिड होगा।
हालाँकि हर ऑफर कि तरह इसमें भी कुछ शर्तें हैं। एयरटेल ने कुछ ही समय पहले इसी तरह का एक ऑफर पेश किया था, अब वोडाफोन भी ऐसा ही कुछ ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में क्या खास है और क्या इसकी शर्तें हैं, आप नीचे दिए स्लाइडर्स में देख सकते हैं।
केवल तमिलनाडु यूज़र्स के लिए है ऑफर
वोडाफोन ने अपना यह नया और आकर्षक ऑफर केवल तमिलनाडु यूज़र्स के लिए पेश किया है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह ऑफर अन्य सर्किलों में पेश होगा या नहीं!
1,501 रुपए का रिचार्ज
जो भी यूज़र्स इस ऑफर को पाना चाहते हैं वो इसके लिए पहले 1,501 रुपए का रिचार्ज कराएं। जिसमें उन्हें 28 दिनों के लिए 15जीबी डाटा मिलेगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
53 रुपए 1जीबी डाटा
जब आप 1,501 रुपए से रिचार्ज करवा लेंगे तो आप 53रुपए में 1जीबी 3जी डाटा पा सकेंगे। यदि आप 2जीबी डाटा चाहते हैं तो 103 और 5 जीबी डाटा के लिए 256 रुपए।
दो अन्य प्लान
वोडाफोन ने इसके अलावा दो अन्य प्लान भी पेश किए हैं। जिमें आप 748 रुपए या 494 रुपए का रिचार्ज करवा सकते हैं। 748 रुपए में आपको 3जीबी डाटा और 494 रुपए में 2जीबी डाटा मिलेगा।
6 महीने का बेनिफिट पीरियड
ध्यान रखें कि 748 रुपए और 494 रुपए के रिचार्ज का फायदा आपको 6 महीने तक ही मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications