Vodafone दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा बेनिफिट्स के साथ ये IR प्लान्स

VI : यह साल का वह समय है जब लोगों को ट्रैवल करने और लंबी छुट्टियों पर जाने के लिए किसी बहाने की जरुरत नहीं होती है। दिसंबर है, सर्दी है और नया साल आ रहा है। छुट्टियों के लिए यह मौसम एकदम सही है, खासकर विदेश जाने के लिए। इसलिए, जो लोग यूएसए, यूके और अन्य यूरोपीय देशों, सिंगापुर, दुबई, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अन्य ट्रैवल जगहो पर इंटरनेशनल ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) के पास स्पेसिफिक रिचार्ज प्लान हैं।
Vi इस हॉलीडे सीजन में इंटरनेशनल लेवल पर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए स्पीड थ्रॉटलिंग के बिना सेलेक्ट इंटरनेशनल पैक पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्रोवाइड कर रहा है। टेलीकॉम अपने इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पर 'ट्रूली अनलिमिटेड डेटा और वॉयस एक्सपीरियंस' की पेशकश कर रहा है, जो यूजर्स को डेटा खत्म होने के तनाव के बिना इंटरनेट सर्फ करने और स्ट्रीम करने का परमिशन देगा।
ये इंटरनेशनल पैक यूएस, यूके, यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, थाईलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया सहित सभी मेन इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए मौजूद हैं। स्पेन, तुर्की, न्यूजीलैंड, ब्राजील, इंडोनेशिया, जो साल के इस समय के दौरान 90 % ट्रांसपोर्टेशन के लिए जिम्मेदार हैं।
आइए Vi के IR प्लान्स पर डिटेल्स से नजर डालते हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्रोवाइट कर रहा हैं।

Vi इंटरनेशनल पोस्टपेड प्लान
Vi Rs 599 IR प्लान
24 घंटे की वैलिडिटी के साथ, यह प्लान अनलिमिटेड आउटगोइंग लोकल और इंडिया कॉलिंग, इनकमिंग कॉलिंग, डेटा और SMS प्रोवाइट करता है।
Vi Rs 2999 IR प्लान
यूजर्स को 7 दिनों के लिए अनलिमिटेड आउटगोइंग लोकल और इंडिया कॉलिंग, इनकमिंग कॉलिंग, डेटा और SMS बेनिफिट्स मिलेंगे।
Vi रुपये 3999 IR प्लान
यह IR प्लान अनलिमिटेड आउटगोइंग लोकल और इंडिया कॉलिंग, इनकमिंग कॉलिंग, डेटा और SMS के साथ 10 दिनों की वैलिडिटी प्रोवाइट करता है।
Vi Rs 4499 IR प्लान
यूजर्स को अनलिमिटेड आउटगोइंग लोकल और इंडिया कॉलिंग, इनकमिंग कॉलिंग, डेटा और SMS बेनिफिट्स के साथ 14 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
Vi रुपये 5999 IR प्लान
यह IR पोस्टपेड प्लान 15GB डेटा के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी, 1500 घंटे की आउटगोइंग लोकल और इंडिया कॉलिंग, फ्री इनकमिंग कॉल और फ्री SMS प्रोवाइट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








