Home
Tariff plan

1जीबी की कीमत में 10जीबी डाटा, आ गए यूज़र्स के अच्छे दिन

By Agrahi

वोडाफ़ोन इंडिया ने अपने यूज़र्स के लिए एक शानदार डाटा ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के तहत नए 4जी हैंडसेट का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को 1जीबी डाटा की कीमत में 10 जीबी डाटा मिलेगा।

वोडाफोन के अनुसार, नए 4जी स्मार्टफोन का मतलब है, जिस स्मार्टफोन पर पिछले 6 महीने में वोडाफोन नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं हुआ हो। वोडाफ़ोन के इस सुपर नेट ऑफर के साथ यूज़र्स को केवल 1जीबी डाटा का शुल्क देना है और उन्हें 9जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। है न कमाल की बात, तो अब वोडाफोन यूज़र्स इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सर्किल में वोडाफोन के ग्राहकों को 1 जीबी या ज्यादा बड़े पैक के रीचार्ज पर 9 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। ग्राहक अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल सिर्फ 4जी नेटवर्क पर कर पाएंगे। आइए जानते हैं वोडाफोन के इस सुपरनेट ऑफर की शर्तें।

1जीबी की कीमत में 10जीबी डाटा

1जीबी की कीमत में 10जीबी डाटा

वोडाफ़ोन के इस नए ऑफर से कोई भी नए 4जी स्मार्टफोन यूज़र को 1 जीबी इंटरनेट डाटा की कीमत में 10 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा।

31 दिसंबर तक

31 दिसंबर तक

यह ऑफर उन सर्किल के लिए हैं जहां पर वोडाफोन की अपनी 3जी और 4जी सेवाएं हैं। इस ऑफर का फायदा प्रीपेड और पोस्टपेड कनेक्शन के ग्राहक 31 दिसंबर तक उठा सकेंगे।

रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक

रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक

उत्तर प्रदेश , हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र-गोवा, असम, पूर्वोत्तर राज्य और राजस्थान सर्किल के ग्राहक अतिरिक्त 9 जीबी 3जी डेटा का इस्तेमाल रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच कर पाएंगे। ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल 4जी हैंडसेट तक सीमित रहेगा।

1 जीबी और उससे बड़े टैरिफ पर होगा उपलब्ध

1 जीबी और उससे बड़े टैरिफ पर होगा उपलब्ध

यह डाटा ऑफर सिर्फ 1 जीबी और उससे बड़े टैरिफ पर उपलब्ध होगा, जिनकी वैलिडिटी कम से कम 28 दिनों की होनी चाहिए। सब्सक्राइबर्स को वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

4जी हैंडसेट

4जी हैंडसेट

वोडाफोन इंडिया के कमर्सियल डायरेक्टर संदीप कटारिया ने कहा, "त्योहारी सीज़न आने से पहले हम ग्राहकों को 4जी हैंडसेट में अपग्रेड करने के लिए ये ऑफर दे रहे हैं।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone offer 10 GB at cost of 1GB data. WE can call it a reliance jio effect. To know more about this supernet offer in hindi read this.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X