Home
Tariff plan

और तेज हुई डाटा वॉर, वोडाफोन ने ऑफर किया 4 गुना अधिक डाटा

आ गया वोडाफोन का नया 4 गुना अधिक 4जी डाटा ऑफर।

By Agrahi

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में फिलहाल उथल पुथल जारी है। राजनीति में जिस तरह अपनी कुर्सी बचाने के लिए दांव पेच किए जाते हैं उसी तरह टेलिकॉम कंपनियां भी हर मुमकिन तरकीब अपना रही हैं। अपने आकर्षक ऑफर की बदौलत सभी रिलायंस जियो को टक्कर देना चाहते हैं।

रिलायंस जियो ने हाल ही में 7 करोड़ यूज़र्स का आंकड़ा पार कर दिया है। जो कि पिछले 4 महीनों में पूरा हुआ है। जियो के लिए जहां यह एक ख़ुशी की बात है वहीं इससे अन्य टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ी हुई है।

और तेज हुई डाटा वॉर, वोडाफोन ने ऑफर किया 4 गुना अधिक डाटा

वोडाफोन ने भी आईडिया के साथ अपने विलय की ख़बरों के बीच एक और जबरदस्त ऑफर पेश किया है। इस ऑफर वोडाफोन अपने यूज़र्स को 4 गुना अधिक इंटरनेट डाटा पेश करेगा। जो वोडाफोन यूज़र्स एक अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे थे, लगता है अब उनका इंतजार खत्म हुआ।

चलिए देखते हैं आखिर क्या है वोडाफोन के इस ऑफर में शामिल-

4 गुना अधिक डाटा

4 गुना अधिक डाटा

रिलायंस जियो, एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए वोडाफोन अपने नए प्लान के साथ तैयार है। वोडाफोन ने मंगलवार को अपने नए ऑफर की जानकारी दी। जिसके मुताबिक कंपनी अब अपने उपभोक्ताओं को 4 गुना अधिक डाटा उपलब्ध कराएगी।

1 जीबी के रिचार्ज पर 4जीबी डाटा

1 जीबी के रिचार्ज पर 4जीबी डाटा

वोडाफोन इस ऑफर के तहत यूज़र्स को अधिक 4जी डाटा देगा। यदि आप 250 रुपए का 1जीबी डाटा रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 4जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी, यानी एक महीने तक आप 4जीबी का लाभ उठा सकते हैं।

999 रुपए में 22जीबी डाटा

999 रुपए में 22जीबी डाटा

वोडाफोन यूज़र्स यदि 999 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 10 जीबी 4जी डाटा मिलता था। लेकिन अब यह 4जी डाटा बढ़कर 22 जीबी हो चुका है।

200 मिलियन कस्टमर्स का जश्न

200 मिलियन कस्टमर्स का जश्न

वोडाफोन अपने 200 मिलियन उपभोक्ता होने का जश्न माना रहा है। हाल ही में कंपनी ने 200 मिलियन यूज़र्स जोड़ लिए हैं। इसी ख़ुशी में टेलिकॉम यह 4गुना अधिक 4जी डाटा का ऑफर दे रही है।

16 रुपए का सुपर ऑवर

16 रुपए का सुपर ऑवर

वोडाफोन ने कुछ ही समय पहले यूज़र्स के लिए 1 घंटे का स्पेशल ऑफर पेश किया था। इसके तहत प्रीपेड उपभोक्ताओं को 16 रुपए में अनलिमिटेड 3जी और 4जी डाटा का लाभ दिया गया है। इसे 1 घंटे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

7 रुपए में अनलिमिटेड कॉल

7 रुपए में अनलिमिटेड कॉल

इसी सुपर ऑवर ऑफर के तहत एक अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर भी पेश किया गया है। जिसमें एक घंटे के लिए उपभोक्ता अनलिमिटेड वॉयस कर सकते हैं, लेकिन अपने नेटवर्क में ही।

 
Best Mobiles in India

English summary
vodafone offers 4 times more 4g data to its customers to beat airtel, idea and reliance jio Hindi. Read more in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X