वोडाफ़ोन यूज़र्स एक मैसेज से पाएं फ्री 4जी इंटरनेट डाटा!
इस हफ्ते की शुरुआत में वोडाफोन ने 9जीबी फ्री 4जी डाटा ऑफर कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस ऑफर में वोडाफोन अपने यूज़र्स को 1 जीबी 4 जी डाटा की कीमत में 10जीबी डाटा उपलब्ध करा रहा है, जो कि करीब 250 रुपए तक होगा। हालाँकि कुछ सर्किलों में शुल्क कम ज्यादा हो सकता है, लेकिन यह ऑफर वोडाफोन यूज़र्स में काफी हिट होता दिख रहा है और पसंद भी किया जा रहा है।

एक बार फिर वोडाफोन नए और आकर्षक ऑफर के साथ आया है। इस नए प्लान में 1 जीबी फ्री 4जी डाटा ऑफर कर रहा है। इस ऑफर को पाने के लिए यूज़र्स को केवल एक मैसेज करना है और आपके खाते में 1 जीबी मुफ्त 4 जी डाटा जोड़ दिया जाएगा।

बता दें कि यह ऑफर कुछ खास सर्किलों में ही है। साथ ही इस प्लान की कुछ शर्तें भी हैं। यह वोडाफोन की ओर से एक ट्रायल प्रमोशनल ऑफर है।
चलिए देखते हैं कि इस ऑफर के लिए आपको क्या करना होगा!
नए टैबलेट की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
एसएमएस भेजें
यदि वोडाफोन के 4जी सर्किल में रहते हैं और इस ऑफर को पाने के दावेदार हैं तो आपको एक मैसेज भेजना होगा। आप 'GET 4G' लिखकर अपने वोडाफोन 4जी सिम से इसे 144 पर भेज दें।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
आपके नंबर पर मिल जाएगा 1जीबी 4जी डाटा
जैसे ही आप मैसेज भेजेंगे आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। जिसमें बताया जाएगा कि आपको रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई है। आपके वोडाफोन नंबर पर 1 जीबी 4 जी डाटा आ जाएगा। ध्यान दें कि आपके स्मार्टफोन और वोडाफोन 4जी सिम कार्ड पर भी निर्भर करता है।
केवल तीन दिनों के लिए है !
वोडाफोन के ट्रायल प्रमोशनल ऑफर में मिलने वाला यह 1 जीबी फ्री 4 जी डाटा केवल तीन दिनों के लिए वैलिड है। जिस दिन आप इस ऑफर को एक्टिवेट कराएंगे यूज़ दिन से तीन दिन तक आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रीपेड यूज़र्स उठा सकते हैं लाभ!
वोडाफोन के इस ऑफर के बारे में एक और अन्य ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। यदि आप पोस्टपेड यूज़र्स हैं तो आप इसे नहीं ले सकते हैं।
प्रीपेड यूज़र्स के लिए है अन्य ऑफर
वोडाफोन 4जी प्रीपेड यूज़र्स के पास एक अन्य ऑफर भी है, जिससे वह फ्री 4जी डाटा पा सकते हैं। इसके लिए आप अपने नंबर पर 1जीबी का रिचार्ज कराएं और आपको मिल जाएगा 10 जीबी का डाटा वो भी फ्री।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








