वोडाफोन vs एयरटेल प्लान, कौनसा है सबसे बेहतर
अब वो दिन जा चुके हैं, जब हमें पोस्टपेड प्लान को लेना महंगा पड़ता था और इन्हें सिर्फ कारोबारियों तक ही सीमित समझा जाता था। जब से जियो के लुभावने प्लान्स मार्केट में उतरे हैं, तब से सारी टेलिकॉम कंपनियों में हमें थोड़ी गिरावट देखने को भी मिली है। अब अपने घाटे से उभरने के लिए टेलिकॉम कंपनियां भरपूर कोशिश कर रही हैं। जिस वजह से प्रीपेड के साथ पोस्टपेड प्लान्स भी मार्केट में लॉन्च किए जा रहे हैं।

वोडाफोन रेड प्लान VS एयरटेल इन्फिनिटी प्लान
हालांकि, पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स कम ही हैं लेकिन टेलिकॉम कंपनियों की कमाई पोस्टपेड प्लान्स से बेहतर होती है। ये भी एक कारण है कि कंपनियां अब प्रीपेड प्लान्स के साथ-साथ पोस्टपेड प्लान्स में भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतरीन ऑफर्स दे रही हैं। भारती एयरटेल ने अपना 'इन्फिनिटी पोस्टपेड प्लान' लॉन्च किया है और वहीं वोडाफोन इंडिया अपने 'रेड पोस्टपेड प्लान' के ज़रिए यूजर्स को आकर्षित कर रही है। तो अपने इस आर्टिकल में हमनें दोनों कंपनियों के इन्हीं दो प्लान्स की तुलना की है।
399 रुपए पोस्टपेड प्लान: एयरटेल VS वोडाफोन
एयरटेल और वोडोफोन दोनों का ही ये एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान है। वोडाफोन अपने इस प्लान के तहत अपने यूजर्स को 200 जीबी के डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ 40 जीबी 3G/4G डेटा देता है। इसके अलावा कंपनी एक साल के लिए वोडाफोन प्ले के साथ अमेज़ॉन प्राइम मेंबरशिप भी देती है। वहीं एयरटेल के 399 रुपए के इन्फिनिटी प्लान में 500 जीबी डेटा रोलओवर के साथ यूजर को 20 जीबी डेटा दिया जाता है और विंक म्यूज़िक मेंबरशिप भी मिलती है।
499 रुपए पोस्टपेड प्लान: एयरटेल VS वोडाफोन
अगर 499 रुपए के पोस्टपेड प्लान में तुलना की जाए तो इसमें दोनों को 75 जीबी डेटा दिया जाता है। हालांकि एयरटेल अपने इस प्लान के तहत 500 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा देती है जबकि वोडाफोन अपने प्लान में सिर्फ 200 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा देता है। दोनों में ही एक साल की अमेजॉन मेंबरशिप फ्री मिलती है। एयरटेल प्लान में एयरटेल टीवी और विंक म्यूज़िक मेंबरशिप और दूसरी तरफ वोडाफोन प्लान में वोडाफोन प्ले मेंबरशिप मिलती है। इस प्लान में दोनों में कोई खास फर्क नहीं है।
एयरटेल 797 रुपए प्लान VS वोडाफोन 999 रुपए प्लान
एयरटेल के 797 रुपए के पोस्टपेड प्लान और वोडाफोन के 999 रुपए के पोस्टपेड प्लान में दोनों में ही 100 जीबी डेटा दिया जाता है। डेटा रोलओवर की बात करें तो वोडाफोन में 200 जीबी और एयरटेल में 500 जीबी की सुविधा दी जाती है। हालांकि, वोडाफोन पोस्टपेड प्लान एयरटेल के इस प्लान से 200 रुपए मंहगा है लेकिन फिर भी वोडाफोन प्लान ज्यादा बेहतर है क्योंकि इसमें यूजर्स को दो महीने की नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी दी जाती है।
वोडाफोन या एयरटेल
वोडाफोन और एयरटेल, दोनों ही टेलिकॉम कंपनियों के पोस्टपेड प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और डेली 100 SMS की लिमिट के साथ अनलिमिटिड SMS की सुविधा दी जाती है। सभी वोडाफोन रेड प्लान्स में अपने कस्टमर्स को वोडाफोन प्ले और अमेज़ॉन प्राइम मेंबरशिप के साथ कॉम्प्लिमेंट्री मोबाइल इंश्योरेंस और नेटफ्लिक्स की भी सुविधा दी गई है।
एयरटेल इन्फिनिटी प्लान में विंक म्यूज़िक के साथ एयरटेल टीवी मेंबरशिप, अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन, हैंडसेट इंश्योरेंस की सुविधा दी गई है। तो ये आर्टिकल पढ़कर आप खुद ही समझ गए होंगे कि वोडाफोन 'रे प्लान' और एयरटेल 'इन्फिनिटी प्लान' में कौन सा बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications








